ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...
Narayana e-Techno School के जानकीपुरम कैंपस में आज कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष करियर काउंसलिंग सेशन एवं रिजल्ट सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना एवं उनकी शंकाओं का समाधान करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारायणा के वाइस प्रेसिडेंट Rakesh Kumar Yadav उपस्थित रहे। उनके साथ कॉलेज के डीन Nitesh Singh, प्रिंसिपल Ekta Singh, कोचिंग सेंटर डायरेक्टर S. N. Mishra एवं वरिष्ठ मैथ्स फैकल्टी S. M. Mishra ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
काउंसलिंग सेशन के दौरान विद्यार्थियों को NEET, PCB, PCM एवं अन्य विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ड्रॉप लेना चाहिए या नहीं, आगे की तैयारी कैसे करनी चाहिए तथा करियर चयन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से दिए गए।
विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि Narayana Coaching Center की गोमती नगर ब्रांच में NEET परीक्षा से संबंधित विद्यार्थियों के लिए विशेष सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधी परिस्थितियों के कारण तैयारी प्रभावित हुई है, उनके लिए री-NEET तैयारी हेतु फ्री ऑफ कॉस्ट सपोर्ट एवं अकादमिक गाइडेंस उपलब्ध रहेगा। इच्छुक विद्यार्थी गोमती नगर ब्रांच विजिट कर सकते हैं, जहाँ अनुभवी एवं सीनियर फैकल्टी टीम विद्यार्थियों की तैयारी में सहयोग करेगी।
इसके साथ ही कक्षा 12वीं PCM ड्रॉपर/रिपीटर बैच की नई कक्षाएं 19 मई से प्रारंभ होने की जानकारी भी दी गई। संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को अधिकतम स्कॉलरशिप प्रदान किए जाने की घोषणा की गई, ताकि अधिक से अधिक छात्र गुणवत्तापूर्ण तैयारी का लाभ उठा सकें। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक विस्तृत जानकारी हेतु कैंपस विजिट कर सकते हैं। इसी अवसर पर नारायणा द्वारा इस वर्ष कक्षा 12वीं CBSE बोर्ड, JEE एवं NEET परीक्षाओं में प्राप्त उत्कृष्ट परिणामों का भी भव्य रूप से उत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों की सफलता पर शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया तथा सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं समूह फोटोग्राफी के साथ हुआ।
Comments
Post a Comment