बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर 'वाटर मैन' अंकुश विजय ने हनीमैन चौराहे पर किया विशाल भंडारा, सालभर प्याऊ की व्यवस्था
लखनऊ ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगल के पावन अवसर पर 'वाटर मैन' के नाम से मशहूर समाजसेवी अंकुश विजय द्वारा नक्षत्र होटल हनीमैन चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों राहगीरों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
अंकुश विजय ने बताया कि केवल बड़े मंगल पर ही नहीं, बल्कि आम जनमानस के लिए पूरे साल निःशुल्क प्याऊ का इंतजाम कराया जा रहा है। भीषण गर्मी में राहगीरों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। हनीमैन चौराहे पर स्थायी प्याऊ स्थापित की गई है जहां आर ओ का पानी उपलब्ध रहेगा।
भंडारे के दौरान अंकुश विजय ने आम जनमानस से जल को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा, "जल ही जीवन है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि पानी को बर्बाद न करें और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाएं। अगर हम आज पानी बचाएंगे तभी कल सुरक्षित रहेगा।"
स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने अंकुश विजय के इस प्रयास की सराहना की। लोगों का कहना है कि गर्मी में प्याऊ लगने से दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। अंकुश विजय पिछले कई वर्षों से जल सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इसी वजह से उन्हें 'वाटर मैन' कहा जाता है।ये
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment