ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...
*यूपी चुनाव को लेकर लोजपा तैयार: प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सोमानी बोले - बूथ स्तर तक संगठन मजबूत, 'अब क्यों मांगे उधार जब अपना नेता तैयार' नारे से उतरेंगे मैदान में*यूपी चुनाव को लेकर लोजपा तैयार: प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सोमानी बोले - बूथ स्तर तक संगठन मजबूत, 'अब क्यों मांगे उधार जब अपना नेता तैयार' नारे से उतरेंगे मैदान में*लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सोमानी ने उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और रणनीतियों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी यूपी में पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। पीयूष सोमानी ने बताया कि पार्टी इस बार 'अब क्यों मांगे उधार जब भूमिका निभाएगी।
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सोमानी ने उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और रणनीतियों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी यूपी में पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। पीयूष सोमानी ने बताया कि पार्टी इस बार 'अब क्यों मांगे उधार जब अपना नेता तैयार' नारे के साथ जनता के बीच जाएगी। इस नारे के जरिए पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि यूपी के पास अपना मजबूत नेतृत्व है और अब किसी दूसरे दल पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन, नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। युवाओं, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्ग के मुद्दों को लेकर पार्टी घर-घर पहुंचेगी। कानून व्यवस्था, रोजगार, बिजली-पानी और विकास को पार्टी मुख्य चुनावी मुद्दा बनाएगी। पार्टी पदाधिकारियों को विधानसभा वार जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक प्रचार की रणनीति तैयार की गई है। पीयूष सोमानी ने दावा किया कि नए नारे और मजबूत संगठन के दम पर इस बार चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश में एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगी और सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
Comments
Post a Comment