राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...
सुनि प्रभु बचन हरष हनुमाना
सरनागत बच्छल भगवाना ॥
लखनऊ, दिल्ली पब्लिक स्कूल शहीदपथ के प्रागंण में ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार को सांसद माननीय जगदम्बिका पाल, स्नेहलता पाल विद्यालय के वाइस चेयरमैन अभिषेक पाल तथा सी ई०ओ स्वाति पाल के सौजन्य से विशाल भंडारा तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । सर्वप्रथम उन्होंने महाबली हनुमान की पूजा अर्चना करते हुए भोग लगाया तत्पश्चात सभी में प्रसाद वितरण किया गया ।
इस आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मंजू लखनपाल, उप प्रधानाचार्या श्रीमती स्वाति सिंह मल्होत्रा, प्रवेश संचालिका श्रीमती दिव्या सिंह तथा विद्यालय समूह के सभी शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया । विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं सामान्य जन साधारण ने प्रसाद ग्रहण किया ।प्रात 11 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और सायं 4:00 बजे तक चला । अंजनि पुत्र हनुमान की कृपा सब पर सदैव बनी रहे इस कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।
Comments
Post a Comment