Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का 2027 चुनाव पर विराट कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ

 


अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वावधान में राजधानी लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, पीडब्ल्यूडी भवन, निकट राजभवन में "मिशन 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव" को लेकर विराट कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदाधिकारी बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम नारायण चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जातिवाद और भेदभाव की राजनीति से समाज कमजोर होता है, जबकि सामाजिक समरसता और समान अवसर राष्ट्र को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाम सिंह ने मिशन 2027 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग की।

किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि खेती की बढ़ती लागत, सिंचाई, बिजली तथा फसलों के उचित मूल्य जैसी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, सोशल मीडिया सशक्तिकरण, बूथ प्रबंधन एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण एवं सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार बंधुओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही आगामी राजनीतिक सफलता की आधारशिला बनेगी।

कार्यक्रम का समापन समता से समृद्धि तक, सर्वजन हिट हमारा पथ तथा "मिशन 2027 सफल बनाएं" के उद्घोष के साथ हुआ।

इस विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरेंद्र मिश्रा 'विरही' जी राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विजय कुमार पांडेय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं प्रवक्ता रमाकांती त्रिपाठी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गाजीपुर बृजभूषण मारकंडेय, राष्ट्रीय सचिव अरुण द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता श्री राम तिवारी, राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ गुप्ता जी तथा पूर्व आईपीएस अधिकारी जुगल किशोर तिवारी आदि लोगों ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडेय ने स्वागत भाषण दिया।

कार्यक्रम में अतुल सिंह राधेश्याम सिंह दिलीप तिवारी मनीष त्रिपाठी ऋषि नाथ सर्वेंद्र कुमार तिवारी बालेंद्र कुमार चौबे धीरज पांडे ओमप्रकाश चौबे राकेश सिंह प्रवीण मिश्रा सोनू मणि त्रिपाठी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...