Skip to main content

Featured Post

लखनऊ में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहा है मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, महानगर और पत्रकारपुरम में दो नए शोरूम लॉन्च

  दुनिया के चौथे सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेलर और 'द रिस्पॉन्सिबल ज्वेलर' मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने महानगर और पत्रकारपुरम में दो नए शोरूम लॉन्च कर लखनऊ में अपनी रिटेल उपस्थिति का विस्तार किया है। इन नए शोरूम के साथ ब्रांड ने उत्तर प्रदेश के बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। साथ ही, शहरभर के ग्राहकों के लिए अपने विस्तृत ज्वेलरी पोर्टफोलियो को और सुलभ बनाया है। महनगर स्थित शोरूम, जो डेस्टिनी कोकापुना गैलेरिया में स्थित है, 5,200 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इस शोरूम का उद्घाटन श्री राजेश्वर सिंह, माननीय सदस्य, उत्तर प्रदेश विधानसभा, ने किया। इस अवसर पर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के श्री मनोज गौतम, जनरल मैनेजर – बिजनेस डेवलपमेंट; श्री अनीस के.पी., जोनल हेड; श्री सचिन निगम, शोरूम मैनेजर; और श्री जलील, एससीएम हेड सहित कंपनी के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं, विवेक खंड, पत्रकारपुरम स्थित दूसरा शोरूम 6,640 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इस शोरूम का उद्घाटन श्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री, ने किया। इस अवसर पर श्री आशेर ओ, एमडी – इ...

लखनऊ में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहा है मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, महानगर और पत्रकारपुरम में दो नए शोरूम लॉन्च

 

दुनिया के चौथे सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेलर और 'द रिस्पॉन्सिबल ज्वेलर' मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने महानगर और पत्रकारपुरम में दो नए शोरूम लॉन्च कर लखनऊ में अपनी रिटेल उपस्थिति का विस्तार किया है। इन नए शोरूम के साथ ब्रांड ने उत्तर प्रदेश के बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। साथ ही, शहरभर के ग्राहकों के लिए अपने विस्तृत ज्वेलरी पोर्टफोलियो को और सुलभ बनाया है।

महनगर स्थित शोरूम, जो डेस्टिनी कोकापुना गैलेरिया में स्थित है, 5,200 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इस शोरूम का उद्घाटन श्री राजेश्वर सिंह, माननीय सदस्य, उत्तर प्रदेश विधानसभा, ने किया। इस अवसर पर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के श्री मनोज गौतम, जनरल मैनेजर – बिजनेस डेवलपमेंट; श्री अनीस के.पी., जोनल हेड; श्री सचिन निगम, शोरूम मैनेजर; और श्री जलील, एससीएम हेड सहित कंपनी के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वहीं, विवेक खंड, पत्रकारपुरम स्थित दूसरा शोरूम 6,640 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इस शोरूम का उद्घाटन श्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री, ने किया। इस अवसर पर श्री आशेर ओ, एमडी – इंडिया ऑपरेशंस; श्री जिशाद एन.के., रीजनल हेड – नॉर्थ; श्री मेहताब अली और श्री संदीप सिंह, शोरूम मैनेजर्स सहित मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

दोनों शोरूम को ग्राहकों को ज्वेलरी की खरीदारी का एक विस्तृत और खास अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यहां पारंपरिक कारीगरी और समकालीन डिजाइन का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। ब्राइडल ज्वेलरी पर विशेष ध्यान देते हुए, दोनों शोरूम में येलो गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज पेश की गई है। इन कलेक्शंस में शादी-विवाह, त्योहारों और रोजमर्रा के खास अवसरों के लिए ग्राहकों की अलग-अलग पसंद को ध्यान में रखते हुए डिजाइन शामिल किए गए हैं।

इस अवसर पर मलाबार ग्रुप के चेयरमैन श्री एम. पी. अहमद ने कहा, “ज्वेलरी की खरीदारी बेहद व्यक्तिगत अनुभव होती है और अक्सर परिवार के जीवन के कुछ सबसे खास पलों से जुड़ी होती है। मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में हमारा हमेशा से मानना रहा है कि हमारी भूमिका केवल आकर्षक डिजाइन पेश करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों को विकल्प, विश्वास और लंबे समय तक कायम रहने वाले रिश्तों पर आधारित अनुभव देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। महानगर और पत्रकारपुरम में नए शोरूम के माध्यम से हम लखनऊ के ग्राहकों के लिए ज्वेलरी की एक विस्तृत रेंज लेकर आए हैं, जिसमें भव्य ब्राइडल कलेक्शंस से लेकर बदलती पसंद को दर्शाने वाले समकालीन डिजाइन शामिल हैं। हमें इन नए शोरूम में ग्राहकों का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हम उनके खास अवसरों के साथ-साथ रोजमर्रा के यादगार पलों का भी हिस्सा बनने की उम्मीद करते हैं।”

त्योहारी खरीदारी के अनुभव को और खास बनाते हुए, दोनों शोरूम में ग्राहक येलो गोल्ड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज, ब्राइडल कलेक्शंस और एक्सक्लूसिव स्वे (Swaye) कलेक्शन के हल्के डायमंड डिजाइन देख सकते हैं। स्वे कलेक्शन की शुरुआती कीमत ₹35,000 है। इसके अलावा, ग्राहकों के लिए गोल्ड, डायमंड और सिल्वर की आकर्षक रेंज के साथ त्योहारों के अवसर पर गोल्ड और सिल्वर कॉइन्स भी उपलब्ध हैं।

शोरूम लॉन्च के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर्स पेश किए गए हैं, जो 15 नवंबर 2026 तक मान्य रहेंगे। इन ऑफर्स के तहत गोल्ड, अनकट और जेमस्टोन ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर 30% तक की छूट, डायमंड वैल्यू पर 30% तक की छूट और पुराने गोल्ड के एक्सचेंज पर शून्य कटौती का लाभ उठाया जा सकता है। इसके अलावा, एडवांस बुकिंग ऑफर के तहत ग्राहक खरीद मूल्य का केवल 10% भुगतान करके अपनी धनतेरस की ज्वेलरी बुक कर सकते हैं और इसके साथ एक मुफ्त सिल्वर कॉइन भी प्राप्त कर सकते हैं। ये ऑफर्स लागू नियमों और शर्तों के अधीन हैं।

ये नए शोरूम पारदर्शी और जिम्मेदार रिटेल प्रक्रियाओं के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास मजबूत करने की मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं। सभी गोल्ड ज्वेलरी BIS हॉलमार्क और HUID के साथ उपलब्ध हैं, जबकि डायमंड ज्वेलरी की जांच कर उसे प्रमाणित किया जाता है। ब्रांड की 'मलाबार प्रॉमिसेज' पहल के तहत ग्राहकों को गोल्ड और डायमंड एक्सचेंज पर 100% वैल्यू, पारदर्शी मूल्य निर्धारण, आजीवन मुफ्त मेंटेनेंस और जिम्मेदारी से प्राप्त की गई ज्वेलरी का लाभ मिलता है।

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के बारे में:

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की स्थापना वर्ष 1993 में हुई थी। यह मालाबार ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है, जो भारत के प्रमुख विविधीकृत कारोबारी समूहों में से एक है। 9.46 बिलियन अमेरिकी डॉलर के वार्षिक टर्नओवर के साथ, कंपनी वर्तमान में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ज्वेलरी रिटेलर है। कंपनी का 14 देशों में 450 से अधिक शोरूम का व्यापक रिटेल नेटवर्क है। इसके अलावा, भारत, मिडिल ईस्ट, सुदूर पूर्व, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इसके कार्यालय, डिजाइन सेंटर, होलसेल यूनिट्स और मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं भी हैं। 3,000 से अधिक शेयरधारकों के स्वामित्व वाले इस ग्रुप में 26 से अधिक देशों के 30,000 से ज्यादा पेशेवर कार्यरत हैं, जो कंपनी की निरंतर प्रगति और विकास में योगदान दे रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...