बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ में ट्रैवल्स एण्ड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (TTOWA) की वार्षिक आम सभा (AGM) श्री पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई
ट्रैवल्स एण्ड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (TTOWA) की वार्षिक आम सभा (AGM) होटल रणवीर लखनऊ में हुई , एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें गत वर्ष में एसोसिएशन द्वारा किए गए क्रिया कलापों तथा आगे की रणनीति का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा गया । श्री पीयूष गुप्ता अध्यक्ष द्वारा आम सभा में बताया गया कि उन्होंने टैक्सी व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को जैसे - वन नेशन वन टैक्स के अंतर्गत अन्य प्रदेशों के अनुसार रोड टैक्स कम कराने के लिए, स्पीड गवर्नर को हटाने, ई-चलान व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं को समाप्त करने को ओ. टी. एस. योजना लागू कराने, परिवहन आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश में परमिट व्यवस्था को समाप्त कर पूर्ववत जनपद के आर.टी.ओ कार्यालय में कराए जाने हेतु आदि समस्याओं के शीघ्र समुचित निराकरण हेतु एसोसिएशन द्वारा सरकार से मांग की गई । अध्यक्ष महोदय द्वारा बताया गया कि कोविड पीरियड में अन्य राज्यों में छह माह की रोड टैक्स की छूट दी गई परंतु संगठन के काफी संघर्ष के फल स्वरुप उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मात...