Skip to main content

Posts

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

लखनऊ में ट्रैवल्स एण्ड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (TTOWA) की वार्षिक आम सभा (AGM) श्री पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई

  ट्रैवल्स एण्ड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (TTOWA) की वार्षिक आम सभा (AGM) होटल रणवीर लखनऊ में हुई , एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें गत वर्ष में एसोसिएशन  द्वारा किए गए क्रिया कलापों तथा आगे की रणनीति का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा गया । श्री पीयूष गुप्ता अध्यक्ष द्वारा आम सभा में बताया गया कि उन्होंने टैक्सी व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को जैसे - वन नेशन वन टैक्स के अंतर्गत अन्य प्रदेशों के अनुसार रोड टैक्स कम कराने के लिए,  स्पीड गवर्नर को हटाने, ई-चलान  व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं को समाप्त करने को ओ. टी. एस. योजना लागू कराने,  परिवहन आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश में परमिट व्यवस्था को समाप्त कर पूर्ववत  जनपद के आर.टी.ओ कार्यालय में कराए जाने हेतु आदि समस्याओं के शीघ्र समुचित  निराकरण हेतु एसोसिएशन द्वारा सरकार से मांग की गई । अध्यक्ष महोदय द्वारा बताया गया कि कोविड पीरियड में अन्य राज्यों में छह माह की रोड टैक्स की छूट दी गई परंतु संगठन के काफी संघर्ष के फल स्वरुप उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मात...

रिया चक्रवर्ती और शौविक को बड़ा झटका, दोस्त की एक करोड़ की कार जब्त

सुशांत सिंह राजपूत मौत से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे नॉरकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) बॉलीवुड के ड्रग्स रैकेट के करीब पहुंचता जा रहा है। मंगलवार को एनसीबी ने इस मामले की प्रमुख आरोपी रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती के दोस्त करमजीत सिंह की एक करोड़ की कार जब्त कर ली।ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी को लगातार सफलता मिल रही है। शौविक के कॉलेज के साथी सूर्यदीप मल्होत्रा को पूछताछ के बाद और गोवा से पकड़े गए ड्रग्स पेडलर क्रिस कोस्टा को गिरफ्तार कर लिया गया। क्रिस कोस्टा को 17 सितंबर और सूर्यदीप को 18 सितंबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सुशांत सिंह मौत की जांच के सिलसिले में इन दोनो की गिरफ्तारी की गई है। इस तरह अब तक रिया और शौविक सहित कुल 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। रिया की जमानत याचिका खारिज विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने ड्रग्स मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती को जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि यदि उसे जमानत पर रिहा किया गया तो वह अन्य लोगों को सतर्क कर देगी और वे सुबूतों को नष्ट कर देंगे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जीबी ...

सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी और जया शाह एनसीबी के सामने पेश होंगी , कई मामलों पर होगी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी और जया शाह को बुधवार पेश होने को कहा है। ED की जांच में भी श्रुति मोदी और जया शाह का नाम सामने आया था। रिया चक्रवर्ती की जया शाह के साथ ड्रग्स चैट्स भी ED को मिली थी।  बीते दिनों श्रुति मोदी के वकील ने सुशांत के परिवार और रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। , सुशांत के पूर्व अकाउंटेंट रजत मेवाती ने खुलासा किया था कि जब भी सुशांत, श्रुति मोदी से बैंक स्टेटमेंट दिखाने को कहते थे तो वो ऐसा नहीं करती थीं। वो मामला सुलझाने के लिए रिया चक्रवर्ती को बुला लेती थीं और इसके बाद स्टेटमेंट दिखाने वाली बात टल जाती थी।  मंगलवार को एनसीबी ने इस मामले की प्रमुख आरोपी रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती के दोस्त करमजीत सिंह की एक करोड़ की कार जब्त कर ली।

इंडस हॉस्पिटल पर छापा, भारी मात्रा में आइवरमेक्टिन व विटामिन सी की गोलियां बरामद

राजधानी के इंडस हॉस्पिटल पर मारे गए ड्रग विभाग के छापे में मंगलवार को भारी मात्रा में आइवरमेक्टिन व विटामिन सी की गोलियां बरामद की गई हैं। औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी व जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। छापे में कई अन्य तरह की औषधियां भी बरामद की गई हैं। विक्रेता के पास औषध बिक्री का कोई लाइसेंस भी नहीं पाया गया। औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार व माधुरी सिंह में बताया कि आइवरमेक्टिन व विटामिन सी की टेबलेट के उपलब्धता के संबंध में दुबग्गा स्थित इंडस हॉस्पिटल पर छापे की कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी मात्रा में विटामिन सी की टेबलेट एवं अन्य एलोपैथिक औषधियां बरामद हुई हैं। फर्म द्वारा कोई लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछने पर अवगत कराया कि मेरे पास कोई औषधि विक्रय लाइसेंस नहीं है जिस के क्रम में लगभग 70 हज़ार रुपये कीमत की अवैध औषधियों को सीज किया गया। मौके से दो संदिग्ध औषधियों के नमूने भी लिए गए। ड्रग निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि फर्म के मालिक ओम प्रकाश मौके पर उपस्थित नहीं थे। फर्म के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 18/27 में मुकदमा न्याय...

पीएम के जन्मदिन से लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होंगी क्लास, निकाला जाएगा भर्तियों के लिए विज्ञापन

  शिक्षा का अर्थ मनुष्य की आंतरिक शक्तियों को बाहर की तरफ आने के लिए प्रेरित करना है। इसी शिक्षा व्यवस्था को पुनर्जीवित एवं पुर्नस्थापित करने के उद्देश्य से ढ़ाई साल, ढ़ाई लाख जमीनी स्तर पर लोगों ने काम किया, तब‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 को केंद्र सरकार ने मंज़ूरी दी है। यह कहना था राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल का। मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय की 6 नई डिजिटल सेवाओं के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों से प्राप्त अंकों य क्रेडिट को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के लिये एक ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट दिया जाएगा। उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिये एक एकल निकाय के रूप में भारत उच्च शिक्षा आयोग का तथा वैश्विक मानकों के ‘बहुविषयक शिक्षा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय’ की स्थापना , शिक्षा, मूल्यांकन योजनाओं के निर्माण और प्रशासनिक क्षेत्र में तकनीकी के प्रयोग पर विचारों के स्वतंत्र आदान-प्रदान के लिए ‘राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी मंच की स्थापना की जाएगी।   6 नई डिजिटल सुविधाओं का हुआ शुभारंभ:-  स्लेट: स्ट्रैटेजिक लर्निंग एप्लीकेशन फॉर ट्रां...

योगी आदित्यनाथ के इस फैसले का कंगना रणौत ने किया समर्थन, अपने पूर्वजों का संबंध शिवाजी महाराज से बताया

कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार की तनातनी बरकरार है। कंगना सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। इस बीच उन्होंने अपने पूर्वजों का संबंध छत्रपति शिवाजी महाराज से बताया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया कि आगरा के मुगल संग्रहालय का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर होगा। कंगना ने मुख्यमंत्री के इस ट्वीट का समर्थन करते हुए अपनी बात कही।योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि 'आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा। आपके नए उत्तर प्रदेश में गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों का कोई स्थान नहीं है। हम सबके नायक शिवाजी महाराज हैं। जय हिन्द, जय भारत।' योगी आदित्यनाथ के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए कंगना ने दावा किया कि उनके पूर्वजों का संबंध शिवाजी महाराज से है।कंगना लिखती हैं, 'जिस तरह से महान नेता बाला साहेब ठाकरे के पूर्वज बिहार से आते हैं। उसी तरह कई थ्योरीज में महान शिवाजी महाराज का संबंध जयपुर के राजघराना से भी बताया गया है। मैं हिमाचल में पैदा हुई हूं लेकिन लेकिन मेरे पूर्वजों 'रणौत' का संबंध उदयपुर से है। हम...

यूपी : निजीकरण की साजिश के खिलाफ विद्युत नियामक आयोग में याचिका दायर

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की आशंका को देखते हुए उ.प्र. राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने सोमवार को विद्युत नियामक आयोग में जनहित याचिका दायर की। याचिका के माध्यम से मांग की है कि निजी क्षेत्र की विफलताएं सामने आने के बाद भी राज्य के दूसरे डिस्काम के निजीकरण की कोशिशों पर रोक लगाई जाए। आयोग ने परिषद की याचिका पर पावर कारपोरेशन से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने याचिका के माध्यम से यह मुद्दा उठाया है कि जांच में यह खुलासा हो सका है कि निजी क्षेत्र की कंपनी टोरेंट पावर कंपनी ने करीब 2221 करोड़ रुपये पुराना बकाया अभी तक दबा रखा है। एटीएंडसी हानियां 15 फीसदी पर नहीं आ सकी है। कंपनी ने रेग्यूलेटरी सरचार्ज का करोड़ों रुपये दबा लिया। इसके साथ ही बिजली कंपनी 5.26 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदकर टोरंट पावर को 4.24 रुपये प्रति यूनिट में बेच रही है, जिससे हर साल 162 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। इन गलतियों का खामियाजा बिजली दर के रूप में उपभोक्ता भुगत रहे हैं। इसके बाद भी दूसरे डिस्काम पूर्वांचल के निजीकरण की साजिश जनविरोधी है। मांग ...

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...