Skip to main content

Posts

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

लखनऊ पश्चिम एव आस पास के क्षेत्रों एकबार पुनः निशुल्क एंबुलेंस सेवा हुई संचालित

 विधानसभा एवं अन्य आस पास क्षेत्रों के सम्मानित निवासी एक बार फिर अवगत हों कि इमरजेंसी मेडिकल परिस्थितियों हेतु पूर्णतय: निशुल्क एंबुलेंस सेवा लगातार संचालित हो रही है और क्षेत्रवासियों को सेवायें दी रही है........ हर जरूरतमंद चाहे वो किसी भी धर्म समाज का हो, चाहे अमीर हो या गरीब हो, चाहे किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हो, चाहे किसी को वोट किया हो, वो निस्संकोच जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 63890 12000 पर संपर्क करके इसकी सेवा ले सकता है..... हमें आपकी मदद करके वाकई खुशी होगी क्योंकि हम ये जानते हैं कि इंसानियत की सेवा करना ही सच्चा धर्म है, सच्चा मज़हब है!

सी3 फिजियो एंड योगा स्टेशन का हुआ शुभारंभ, महिलाओं को फिटनेस के लिए मिलेगा कम्प्लीट सॉल्यूशन

मशहूर योगा एक्सपर्ट श्रीमती रजनी मांध्यान बताएंगी स्वस्थ और सुंदर रहने के राज लखनऊ, अप्रैल 16, 2022 रविवार को राजधानी में सी3 फिजियो एंड योगा स्टेशन की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन श्रीमती सुनीता गट्टानी के कर-कमलों द्वारा हुआ। अब महिलाओं को अपनी फिजिकल ब्यूटी और फिटनेस को बेहतर करने के लिए अब एक ही स्थान पर कम्प्लीट सॉल्यूशन मिलेगा। इसकी शुरुआत करने वाली श्रीमती रजनी मांध्यान जानीमानी योगा एक्सपर्ट और प्राकृतिक चिकित्सक हैं और अपनी देखरेख में उन्होंने कई लोगों को योग से सम्बंधित ट्रेनिंग दी है। उद्घाटन समारोह के अवसर पर श्रीमती गीतांजलि सिंह भदौरिया, श्री शैलेन्द्र सिंह, सुश्री सुमन सिंह रावत, सुश्री ज्योतिका मीरपुरी अरोड़ा, श्री वैभव श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रीमती मांध्यान ने सी3 फिजियो एंड योगा स्टेशन को शुरू करने के उद्देश्य के विषय मे बताते हुए कहा," इसकी शुरुआत सभी आयुवर्ग की महिलाओं व पुरुषों के लिए की गई है, लेकिन हमारा विशेष ध्यान बच्चों और 40 प्लस की महिलाओं पर रहेगा। 40 प्लस की महिलाएं कैरियर या घर गृहस्थी या फिर दोनों की जिम्मेदारियां निभाते हुए कहीं न कहीं अप...

उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन ने मनाया काला दिवस,16 अप्रैल 2017 को बुलडोजर से सैकड़ों पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों का भविष्य रौंद दिया गया था - मोहनीश त्रिवेदी

लखनऊ  दिनांक 16 अप्रैल 2022 को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी व प्रदेश सलाहकार आसिम मार्शल के नेतृत्व में 16 अप्रैल 2017 को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में बुलडोजर से सैकड़ों पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों के भविष्य को उजाड़ दिए जाने की 5वीं बरसी के रूप में काला दिवस मनाया गया। मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि संगठन पिछले पांच वर्षों से अपने स्थापना दिवस को ही काला दिवस के रूप में मनाता चला आ रहा है क्युकी पांच साल पहले पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों के साथ हुए अन्याय के दिन ही न्याय हेतु संघर्ष करने के लिए इस संगठन की स्थापना हुई थी। त्रिवेदी ने बताया कि आज संगठन द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के पीड़ित टिम्बर व्यापारियों व पदाधिकारियों ने ज़ूम मीटिंग के माध्यम से सर पर काली पट्टी बांध कर सरकार द्वारा पांच साल पहले की गई एक तरफा व अन्यायपूर्ण कार्यवाही के विरोध में काला दिवस मनाया व नई सरकार से अपील की गई कि वन विभाग की स्थापना से पूर्व व बाद के उन पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों को लाइसेंस दिया जाए जिनके पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय ने 5/10/2015 को मुकदमा संख्या 202/1995 क...

मत्स्य विभाग उ. प्र. सरकार डॉ संजय कुमार निषाद जी ने हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर किए हनुमान सेतु मंदिर के दर्शन

 दिनांक 16 अप्रैल दिन शनिवार को निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उ. प्र. सरकार डॉ संजय कुमार निषाद जी ने हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर देश व प्रदेश वासियों को हनुमान जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री निषाद जी ने हनुमान जयंती पर लखनऊ में स्तिथ हनुमान सेतु मंदिर में भगवान बजरंग बली जी के दर्शन किए और हनुमान चालीसा का पाठ किया।  श्री डॉ संजय निषाद ने बताया ने कहा कि बजरंग बली शक्ति के प्रतीक है और उन्होंने जिस तरह भगवान श्रीराम जी के साथ मिलकर रामराज्य लाया था ठीक उसी प्रकार भाजपा के साथ निषाद पार्टी हनुमान देश में रामराज्य लाने का काम कर रही है।

लखनऊ में हुआ फर्स्ट सेमेस्टर कॉलेज थीम पार्टी का आयोजन

राजधानी लखनऊ के समिट बिल्डिंग गोमती नगर में मनीष पंडित द्वारा फर्स्ट सेमेस्टर कॉलेज थीम पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी  का थीम स्टूडेंट कॉलेज लाइफ था जहां पर लगभग 60 से  अधिक महिलाओं से  ने अपनी कॉलेज लाइफ इंजॉय करते दिखी। इस पार्टी के आयोजक मनीष पंडित ने कहा कि जिस प्रकार हम पिछले 2 सालों से कोविड की वजह से कहीं बाहर नहीं निकले थे और स्कूल कॉलेज भी बंद है इस वजह से  जब माहौल थोड़ा ठीक हो गया है तो उन्होंने इस तरह की थीम पार्टी का आयोजन किया है ताकि हर कोई अपनी जिंदगी का बीते हुए कल कॉलेज लाइफ को फिर से जी सकें उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई तरह की थीम पार्टी का आयोजन कर चुके हैं  इस पार्टी में रैंप वॉक,सोलो डांस  ग्रुप डांस हुए । आयोजक मनीष पांडेय ने यही संदेश दिया कि सबको अपनी जिंदगी पूरी तरीके से जीनी चाहिए हर किसी की जिंदगी में कुछ कोई ना कोई परेशानी आती है लेकिन उनको भुला कर अपनी लाइफ को एंजॉय करना चाहिए।

दि रिचमण्ड फेलोशिप सोसाइटी (इण्डिया) लखनऊ शाखा ने को अपना सत्रहवॉं वार्षिकोत्सव शिव शान्ति सन्त असूदाराम आश्रम के प्रॉगण मे मनाया

दि रिचमण्ड फेलोशिप सोसाइटी (इण्डिया) लखनऊ शाखा ने 16.04.2022 को अपना सत्रहवॉं वार्षिकोत्सव शिव शान्ति सन्त असूदाराम आश्रम के प्रॉगण मे मनाया। यह एक मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास को समर्पित संस्था है।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  डॉ0 नीरज बोरा एम.एल.ए. लखनऊ उत्तर एवं मैनेजिंग डाएरेक्टर, सेवा अस्पताल विशिष्ठ अतिथि: श्री सुरेश अग्रवाल, अध्यक्ष अग्रवाल शिखण संस्थान एवं अवध जिमखाना क्लब वक्ता : डॉ० प्रभात सिथौले, भूतपूर्व विभागाध्यक्ष, के.जी.एम.यू. मेडेकिल कालेज  श्री प्रॉसु मिश्रा, सीनियर ब्योरो हेड, सी.एन.एन. न्यूज 18 डॉ0 सोनिया भट्ट व्यास, - मनोवैज्ञानिक, मोटिवेशनल स्पीकर श्री अशोक केवलानी योग गुरू रहे। चर्चा का विषय था' 'सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य । प्रो० ए0 के० अग्रवाल भूतपूर्व विभागाध्यक्ष मानसिक रोग विभाग, के0जी0एम0यू0 लखनऊ ने सभी का स्वागत किया और अपने संबोधन में बताया कि अगर मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्तियों का समुचित इलाज हो तो वे एक सम्मानित जीवन जी सकते है। डॉ0 शशि राय संस्था की सचिव ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी सम्मानित वक्‍ताओं न...

माध्यम सामाजिक संस्था एव एपिक इवेंट द्वारा किया गया पत्रकारों का सम्मान

   लखनऊ, दिनांक 16/04/2022 को राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर के डी ब्लॉक स्थित द फ़ूड फेक्ट्री रेस्टोरेंट में माध्यम सामाजिक संस्था व एपिक इवेंट की संस्थापिका हेमा खत्री द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में 21 पत्रकारों  को सम्मानित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत वैष्णवी यादव ने गणेश वंदना के साथ की। इस के बाद अश्विन खत्री   ने अपने सुमधुर स्वरों से समा बांध दिया।  जिन पत्रकारो को सम्मानित किया गया । उनमें मुख्य नव भारत टाइम्स से पत्रकार जुहेब आलम , राष्ट्रीय नवल टाइम्स से नवल किशोर त्रिपाठी , वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मिश्रा, कैनविज टाइम्स से धीरेन्द्र सिंह , अनुभव इंडिया न्यूज़ पेपर व एआईएन न्यूज चैनल के संस्थापक विकास श्रीवास्तव , लखनऊ सुपर फास्ट से अनुज कुमार श्रीवास्तव , देश प्रतिदिन से कवलजीत सिंह, माई सिटी न्यूज़ पेपर से श्वेता सिंह व अन्य पत्रकारों को माध्यम रत्न अवार्ड से सम्मनित किया गया।  कार्यक्रम की आयोजका हेमा खत्री ने कहा की यह हमारी छोटी सी पहल है पत्रकारों कार्यों के लिए आपको सम्मानित करने का एवम हमने संकल्प लिया है की हर वर्ष इसी कड़ी में यह सम्मान करते ...

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...