लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...
राजधानी लखनऊ में मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट उo प्रo की त्रैमासिक बैठक की गई।जिसमे बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष कृतार्थ सिंह व प्रांतीय महामंत्री गोवर्धन सिंह का संगठन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा की गई बैठक में मुख्य मुद्दा था की सरकार के सामने अपनी मांगों को रखना जिनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है जिनमें मुख्यरूप से कर्मचारियों की प्रतिष्ठापना,व ट्रान्सफर नियमावली में समूह ग के कर्मचारियों को जिलों से बाहर रखना संबंधित समस्याओं के ज्ञापन लिखित और मौखिक रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बावजूद भी 4 साल से जो भी प्रतिस्थापना ए प्रमोशन बाध्य हैं उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके विरोध में 24 मई को चीफ का घिराव किया जाएगा 26 मई को जिलों में धरना दिया जाएगा और 30 मई को कार्य बहिष्कार किया जायेगा ।