Skip to main content

Posts

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

क्यों मनाते हैं विश्व हृदय दिवस- डॉ० साजिद अंसारी

   लखनऊ, वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर एस एस हार्ट केयर सेंटर लखनऊ के डायरेक्टर डॉ साजिद अंसारी ने बताया कि विश्व हृदय दिवस हम क्यों मनाते हैं । विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) और विश्व हृदय संघ (World Heart Federation) हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day 2022) मनाते हैं. इस साल इस मौके पर थीम “यूज हार्ट फॉर एवरी हार्ट” यानि “सभी हृदयों के लिए हृदय का उपयोग करें.” रखी गई है जिसमें हृदय एवं रक्तवाहिकाओं संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने पर जोर दिया गया है. डॉ साजिद अंसारी ने बताया कि  सेहत के प्रति जागरूकता एक बड़ा मुद्दा है. दुनिया का हर इंसान सेहतमंद रह सके इसके लिए एक अलग से वैश्विक संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) काम करता है. संगठन कई तरह के मुद्दों पर काम कर रहा है और दुनिया में हृदय एवं रक्तवाहिकाओं संबंधी बीमारियों (Cardiovascular Disease) या सीवीडी के प्रति विशेष ध्यान देने के साथ अतिरिक्त सजगता की जरूरत है. इसी के लिए विश्व हृदय संघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन मिल कर दुनिया भर म...

वर्ल्ड विज़न इंडिया ने पोषण माह 2022 के हिस्से के रूप में पोषण मेला- "सही पोषण देश रोशन" का आयोजन किया,

 लखनऊ: बच्चों के लिए काम करने वाली एक जमीनी मानवीय संस्था वर्ल्ड विज़न इंडिया (डब्ल्यूवीआई) ने पोषण अभियान-जन आंदोलन के सहयोग से समुदायों और अन्य हितधारकों को शामिल करते हुए एक राज्य स्तरीय पोषण मेला का आयोजन किया। एक दिवसीय कार्यक्रम "सही पोषण देश रोशन" में पोषण माह के तहत एक महीने तक चलने वाले उत्सव के हिस्से के रूप में बाजरा के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता फैलाई गई और इसके व्यंजन (पारंपरिक) पकाने की विधियों का प्रदर्शन किया। खाद्य विविधता पर बढ़ते ध्यान और बच्चों तथा महिलाओं में कुपोषण को दूर करने के लिए आहार में क्षेत्र विशिष्ट पारंपरिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने के साथ, हमारा देश 'सुपरफूड्स' के युग में अत्यधिक पौष्टिक अनाज बाजरा पर ध्यान केंद्रित करके आगे का रास्ता दिखा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के नियमित आहार में बाजरा को शामिल करने के महत्व पर चर्चा की गई। वर्ल्ड विज़न इंडिया के समुदाय के सदस्यों (दादी मां) और लीडरों ने विभिन्न व्यंजन पकाने की विधियों का प्रदर्शन किया, जो बाजरा को पारंपरिक से आधुनिक रूप देते हैं। एनीमिया (खून की क...

राजधानी लखनऊ में उमंग आर्ट एंड कापट्स एक्स्पो द्वारा ‘’फाईवर टू सिल्क फैब ‘’ प्रदर्शनी व सेल का हुआ आयोजन

उमंग आर्ट एंड कापट्स एक्स्पो द्वारा ‘’फाईवर टू सिल्क फैब ‘’ प्रदर्शनी व सेल, लखनऊ के ‘’ कैसरबाग, बारादरी , लखनऊ में यह प्रदर्शनी दिनांक 28 सितम्बर से अक्टूबर 2022 समय 10:30 से रात्रि 9:30 तक चलेगी |      उमंग आर्ट एंड क्राफ्ट्स एक्स्पो के आयोजक श्री आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्थान द्वरा आयोजित ’फाईवर टू सिल्क फैब प्रदर्शनी व सेल देश भर से आए सिल्क बुनकरों व डिजाईनरो ने अपने अपने प्रदेश संस्कृति काव्य और त्याहारो को सिल्क पर छापा है | एक्जीवीशन में गुजरात की पटोला सिल्क , तेलांगना की उपाडा  सिल्क तमिलनाडु की कांजीवरम सिल्क , महाराष्ट्र की पैठानी सिल्क, पर गई कलाकारी लोगो को अपनी ओर खीच रही है |  आयोजक श्री आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि कैसरबाग, बारादरी , लखनऊ में आयोजित फाईवर टू सिल्क फैब का मकसद देशभर के सिल्क उत्पादों का एक ही छत के तले प्रदर्शनी करना है इस प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल के काला हस्ती से आए बुनकर ने भगवान श्री कृष्ण के नोका विहार का द्रश्य सिल्क पर पेंट किया किया है | इस द्रश्य में भी तमिलनाडु से आए बुनकर 1 ग्राम सोने की जरी से तैयार साड़ी लेक...

राजधानी लखनऊ में सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में द्विवार्षिक चुनाव के लिए हुआ नामांकन

  सिचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिऐशन, उ0प्र0, जनपद लखनऊ के द्विवार्षिक चुनाव दिनाक 30/09/2022 के क्रम में नामांकन पत्र दाखिल करने की  अन्तिम तिथि दिनाक 27/09/2022 को निर्धारित समय 1.00 बजे तक तथा नामांकन पत्र वापसी की निर्धारित तिथि दिनांक 27/09/2022 को समय 2 से 5 बजे तक निम्नाकित प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन पत्र दाखिल / वापस लिया गया। प्रत्याशी-गण अध्यक्ष पद हेतु श्री मनोज कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद हेतु श्री शम्भू नारायण कनौजिया ,सचिव पद हेतु श्री हरी कांत ,सयुकत सचिव पद हेतु श्री विनीत कुमार ,कोषाध्यक्ष पद हेतु श्री सनोज कुमार शुक्ला , प्रकाशन सचिव पद हेतु श्री अनिल सिह एवं श्री मनोज कुमार सिंह जनपद शाखा लखनऊ के निर्वाचन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों पर दाखिल सभी नामांकन पत्र नियमानुसार सही पाये गये। प्रकाशन सचिव पद हेतु श्री अनिल सिह एवं श्री मनोज कुमार सिह द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। प्रकाशन सचिव पद पर श्री अनिल सिह द्वारा नामांकन पत्र वापस लेने के कारण तथा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव तथा कोषाध्यक्ष पद पर किसी अन्य प्...

वन अवध सेंटर मॉल में मेदांता अस्पताल के सहयोग से लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मॉल में आए लोगों को दिया गया निःशुल्क परामर्श

लखनऊ 24 सितंबर 2022: गोमती नगर स्थित वन अवध सेंटर मॉल में शनिवार को निःशुक्ल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 60 से अधिक लोगों ने परामर्श लिया। यह शिविर मेदांता अस्पताल के सहयोग से लगाया गया। शिविर में मेदांता अस्पताल की जनरल फिजिशियन एवं कंसल्टेंट डॉ सौम्या ने लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पल्स और हेल्थ काउंसलिंग आदि की गई और लोगों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया। इस दौरान डॉ. ने शिविर में आए लोगों को बताया कि किस प्रकार से लोगों के दैनिक दिनचर्या में होने वाले विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों को किया जाए।  डॉ सौम्या ने बताया कि बदलते मौसम में लोग अपना खासा ध्यान रखें। मौसम बदलने के साथ ही बीमारियों का प्रकोप भी शुरू हो जाता है। सबसे पहले बच्चे और वृद्ध इनकी चपेट में आते हैं। इस मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम जैसे वायरल और दूसरी बीमारियों बढ़ने लगती है जिनसे बचने के लिए खास ख्याल रखें। साथ ही तबीयत खराब होने चिकित्सक से सलाह अवश्य लें खुद से दवा आदि का सेवन न करें।  वन अवध सेंटर की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती सरस्वती सिंह ने कहा कि एक आदर्श समाज की निशानी है एक...

सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस ने उत्त्तर प्रदेश में अपने आंचलिक मुख्यालय का उद्धाटन किया

  बढ़ते आवासीय बाजार में अपनी उपस्थिति सुदृढ़ करने का लक्ष्य  लखनऊ, विविधतापूर्ण वित्तीय सेवा प्रदाता सेंट्रम ग्रुप की किफायती आवासीय वित्त शाखा सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (सीएचएफएल) ने लखनऊ में अपने आंचलिक मुख्यालय का उद्धाटन कर उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी को सुदृढ़ किया है। गोमती नगर में सीएचएफएल के नये कार्यालय का उद्धाटन मुख्य अतिथि एवं भारत सरकार मे आवासीय एव शहरी मामलो के माननीय राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर ने किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी संघ के माननीय महासचिव श्री शिव गोपाल मिश्रा, सेंट्रम ग्रुप के कार्यकारी चेयरमैन जसपाल बिन्द्रा और सेंट्रेम हाउसिंग  फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय शुक्ला भी मौजूद थे। सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस निम्न एवं मध्यम आय वर्गों की सेवा पर केन्द्रित होकर गृह ऋण, संपत्ति पर ऋण,  प्लॉट की खरीदी और निर्माण के लिये ऋण और होम एक्सटेंशन (गृह विस्तार) के लिये ऋण की पेशकश करती है। ऋण का औसत आकार 3 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक होता है। लखनऊ में आंचलिक मुख्यालय होने का रणनीतिक महत्व है, क...

मुमताज पी.जी.कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन

मुमताज पी.जी.कालेज,लखनऊ में 24 सितम्बर-2022 को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रष्ट्रीय सेवा योजना, अमीरूद्दौला इस्लामियाँ डिग्री कालेज, लखनऊ और मुमताज़ पी.जी. कालेज,लखनऊ के कुल 36 पूर्व वालेंटियर्स को सम्मानित किया गया। सम्मानित किये गये वालेंटियर्स में अभिषेक द्विवेदी हैदराबाद से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने बाइ एयर आये। वे एक बैंक में अधिकारी हैं। पवन खरे और वीर प्रताप सिंह नौएडा से, मोहम्मद आकिल हल्द्वानी से और राघव वास्कर शिवान,बिहार से लखनऊ पहुँचे हैं। इसके अतिरिक्त दिल्‍ली, कानपुर और गाजियाबाद से डॉ रौनक खान मेरठ से भी वालेंटियर्स इस कार्यक्रम मे भाग लेने मुमताज़ पी.जी.कालेज लखनऊ में पहुँचे हैं। वरूण द्विवेदी न्यूज 18 में और दिनेश कुमार उन्‍नाव में कार्यरत्‌ हैं, वे भी सम्मिलित हुए हैं। इसके अतिरिक्त समर इण्टर कालेज चाँदन के मैनेजर अतहर अली, फैसल सिद्दीकी, आनन्द मोहन चित्रांशी, जितेन्द्र प्रताप सिंह, अश्वनी कुमार, मोहसिन नूरी, अनन्त सिंह तोमर, अन्जनी कुमार वर्मा, वीरेन्द्र कुमार तिवारी, मारिया खातून, हिदायतुल्लाह लखनऊ से इस कार्यक्रम में सम्मानित क...

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...