राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...
लखनऊ,देश के सबसे बड़े शिया संगठन हुसैनी टाइगर्स की तरफ से लखनऊ के चौक स्थित जेबीपी गार्डन में एक ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस ईद मिलन समारोह में लखनऊ के हज़रतगंज स्थित इमामबाड़ा सिबतैनाबाद के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज की गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिया धर्मगुरु मौलाना सय्यद कल्बे जव्वाद नक़वी समेत शिया वक़्फ़बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी व भाजपा नेता अमील शम्सी और हुसैनी टाइगर्स के संस्थापक शमील शम्सी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरकार से इमामबाड़ा सिबतैनाबाद को वक्फ बोर्ड को सौंपे जाने की मांग को रखा गया। पिछले कई वर्षों से सरकार से यह मांग उठाई जा रही है इमामबाड़े की सारी जिम्मेदारियां एलडीए से लेकर वक्फ बोर्ड को सौंप दी जाए। हुसैनी टाइगर्स द्वारा इमामबाड़ा सिबतैनाबाद की सारी तस्वीर डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोगों को दिखाई गई और यह बताने की कोशिश की गई कि कितना जरूरी है इमामबाड़ा सित्तानाबाद को उसका पुराना दर्जा दिलाया जाए। ईद मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इसके साथ ही इस अवसर पर हुसैनी टाइगर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष नक़ी हु...