Skip to main content

Featured Post

लखनऊ में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहा है मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, महानगर और पत्रकारपुरम में दो नए शोरूम लॉन्च

  दुनिया के चौथे सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेलर और 'द रिस्पॉन्सिबल ज्वेलर' मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने महानगर और पत्रकारपुरम में दो नए शोरूम लॉन्च कर लखनऊ में अपनी रिटेल उपस्थिति का विस्तार किया है। इन नए शोरूम के साथ ब्रांड ने उत्तर प्रदेश के बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। साथ ही, शहरभर के ग्राहकों के लिए अपने विस्तृत ज्वेलरी पोर्टफोलियो को और सुलभ बनाया है। महनगर स्थित शोरूम, जो डेस्टिनी कोकापुना गैलेरिया में स्थित है, 5,200 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इस शोरूम का उद्घाटन श्री राजेश्वर सिंह, माननीय सदस्य, उत्तर प्रदेश विधानसभा, ने किया। इस अवसर पर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के श्री मनोज गौतम, जनरल मैनेजर – बिजनेस डेवलपमेंट; श्री अनीस के.पी., जोनल हेड; श्री सचिन निगम, शोरूम मैनेजर; और श्री जलील, एससीएम हेड सहित कंपनी के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं, विवेक खंड, पत्रकारपुरम स्थित दूसरा शोरूम 6,640 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इस शोरूम का उद्घाटन श्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री, ने किया। इस अवसर पर श्री आशेर ओ, एमडी – इ...

शिया संगठन हुसैनी टाइगर द्वारा इमामबाड़ा सिबतैनाबाद पर जारी की गई डॉक्युमेंट्री




लखनऊ,देश के सबसे बड़े शिया संगठन हुसैनी टाइगर्स की तरफ से लखनऊ के चौक स्थित जेबीपी गार्डन में एक ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस ईद मिलन समारोह में लखनऊ के हज़रतगंज स्थित इमामबाड़ा सिबतैनाबाद के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज की गई।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिया धर्मगुरु मौलाना सय्यद कल्बे जव्वाद नक़वी समेत शिया वक़्फ़बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी व भाजपा नेता अमील शम्सी और हुसैनी टाइगर्स के संस्थापक शमील शम्सी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरकार से इमामबाड़ा सिबतैनाबाद को वक्फ बोर्ड को सौंपे जाने की मांग को रखा गया। पिछले कई वर्षों से सरकार से यह मांग उठाई जा रही है इमामबाड़े की सारी जिम्मेदारियां एलडीए से लेकर वक्फ बोर्ड को सौंप दी जाए। हुसैनी टाइगर्स द्वारा इमामबाड़ा सिबतैनाबाद की सारी तस्वीर डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोगों को दिखाई गई और यह बताने की कोशिश की गई कि कितना जरूरी है इमामबाड़ा सित्तानाबाद को उसका पुराना दर्जा दिलाया जाए।



 ईद मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इसके साथ ही इस अवसर पर हुसैनी टाइगर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष नक़ी हुसैन और राष्ट्रीय महासचिव शहज़ाद आब्दी के साथ साथ हुसैनी टाइगर्स से जुड़े तमाम लोग उपस्थित रहे।

जहाँ लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई देते हुए अपनी ख़ुशी का इज़हार किया।

Comments

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...