Skip to main content

Posts

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

शिया संगठन हुसैनी टाइगर द्वारा इमामबाड़ा सिबतैनाबाद पर जारी की गई डॉक्युमेंट्री

लखनऊ,देश के सबसे बड़े शिया संगठन हुसैनी टाइगर्स की तरफ से लखनऊ के चौक स्थित जेबीपी गार्डन में एक ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस ईद मिलन समारोह में लखनऊ के हज़रतगंज स्थित इमामबाड़ा सिबतैनाबाद के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज की गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिया धर्मगुरु मौलाना सय्यद कल्बे जव्वाद नक़वी समेत शिया वक़्फ़बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी व भाजपा नेता अमील शम्सी और हुसैनी टाइगर्स के संस्थापक शमील शम्सी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरकार से इमामबाड़ा सिबतैनाबाद को वक्फ बोर्ड को सौंपे जाने की मांग को रखा गया। पिछले कई वर्षों से सरकार से यह मांग उठाई जा रही है इमामबाड़े की सारी जिम्मेदारियां एलडीए से लेकर वक्फ बोर्ड को सौंप दी जाए। हुसैनी टाइगर्स द्वारा इमामबाड़ा सिबतैनाबाद की सारी तस्वीर डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोगों को दिखाई गई और यह बताने की कोशिश की गई कि कितना जरूरी है इमामबाड़ा सित्तानाबाद को उसका पुराना दर्जा दिलाया जाए।  ईद मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इसके साथ ही इस अवसर पर हुसैनी टाइगर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष नक़ी हु...

योगिनी नीलम लोक सभा चुनाव 2024 की लखनऊ सीट से राष्ट्र उदय पार्टी की बनी प्रत्याशी

लखनऊ,राष्ट्र उदय पार्टी के केंद्रीय कार्यालय लखनऊ पर पार्टी की नीतियों राष्ट्रीयता मानवता सामान्य से प्रभावित होकर लखनऊ की सुप्रसिद्ध समाज सेविका दीन दुखियों जरूरतमंदों की सेवा करने वाली योगिनी नीलम राष्ट्र उदय पार्टी की सदस्यता की ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम पाल ने लखनऊ 35 से योगिनी नीलम को लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया । इसके साथ पार्टी को जन-जन तक पहुंचा कर जन समर्थन हासिल करने का मंत्र दिए। इस मौके पर योगिनी नीलम ने कहा कि उनको बहुत खुशी है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में वह लखनऊ की प्रत्याशी के तौर पर राष्ट्र उदय पार्टी से चुनावी मैदान में उतर रही है और सभी को विश्वास दिलाती है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे के साथ वह चुनाव लड़ेंगी।  आर कार्यक्रम में संस्थापक ,उपाध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष के के पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभारी उत्तर प्रदेश राम आसरे पाल , किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह पाल , रामचंद्र पाल , रामसागर वैद्य , अमरपाल , श्री राम पाल , जिला अध्यक्ष विजय सिंह पाल , मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र , महानगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश कु...

सेंट मिराज इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम

 लखनऊ, सेंट मीरास इण्टर कॉलेज, हिन्द नगर,लखनऊ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें  अंशुल वर्मा ,यश श्रीवास्तव* तथा आयुषी बाजपेयी टॉपर रहे। साथ ही पूरे वर्ष गृहकार्य पूरा करने वाले 43 बच्चों को भी भूतपूर्व निदेशिका स्व.अनीता रतड़ा* के नाम के मेडल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वर्ष 2023 के इंटरमीडिएट के 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 15 बच्चों की भी ट्रॉफी और मेडल प्रदान किये गए। इस मौके पर विद्यालय के मैनेजर श्री विनोद रतड़ा जी ने सभी को href="https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgyNrDvkzxeAtVrJZUnBq8NUsNCgAHHIWUnKvdYqMLwtyOZEEMe73Nr1tAmdHUeAlhyphenhyphenviJi0B_oTGKi70S8-DkZ7BkiNfEUarpWToVMsPNKXnP0aVNyYwEd4imj9-l7LPy2r6Y5mlEYIm1Uf_9bRwZ_cLacNu_NQHZKNBMTViCxzuK0j-bgZaSZsKBXpum5/s1600/EW.jpg" style="margin-left: 1em; margin-right: 1em;"> पुरुस्कार वितरित किये और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बताया कि यदि बच्चा प्रतिदिन स्कूल आये तो सिर्फ उसी से उसके परिणाम में असर देखने को मिलेगा। क्योकि जब बच्चा प्रति...

भारतीय ईसाई मंच के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रभारीयो को पद का दुरुपयोग करने की वजह से किया गया निष्कासित

 डॉक्टर आर्थर कोकर राष्ट्रीय संयोजक भारतीय ईसाई मंच और क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध प्रान्त  द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बताया  कि भारतीय ईसाई मंच से पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मध्यप्रदेश प्रभारी पादरी डिक्की रविन्द्र लाल और पूर्व उत्तर प्रदेश रितेश जोशबा को 27.02.2024 को मंच से निष्काषित कर दिया गया है क्योंकि इनका जमीनों पर कब्जा करने व उन्हें बेचने और धर्मान्तरण करवाने का कार्य चेतावली देने के बाद भी नहीं रूका है और यह लोग आरएसएस की विचाराधारा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं चूंकि मैंने इन लोगों का साथ नहीं दिया इस कारण इन लोगों ने मुझ पर झूठे मुकदमें भी कायम कर वाये हैं जो पूर्णतया झूठे और बेबुनियाद है। इनका लोगों को गुमराह करके प्रलोभन देकर धर्मान्तरण करवाने का साक्ष्य मेरे पास है। मुझे ज्ञात हुआ है कि इन लोगों ने एआई टेक्नोलॉजी की सहायता से मेरी आवाज की झूठी रिकोडिंग भी बनवा ली है जिससे मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं और मेरी राजनीतिक और सामाजिक छवि धूमिल करने की कोशिष कर रहे हैं साथ ही साथ संगठन की बदनामी कर ईसाईयों को हमा...

सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में झूलेलाल घाट पर हुआ महा अनुष्ठान

  5 हजार महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदर कांड का पाठ लखनऊ  ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में रविवार 10 मार्च को देश भर से आयी पांच हजार सनातनी महिलाओं ने सामूहिक सुंदरकांड का पाठ स्थानीय झूलेलाल घाट पर किया। इस महा अनुष्ठान के मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को आमंत्रित किया गया था। इस महा अनुष्ठान का आरंभ लोकप्रिय गायक पंकज मिश्रा के भजन "राम आएंगे से हुआ। हनुमान चालीसा के पाठ के उपरांत, सुंदरकांड के सरस पाठ की अगुआई भी पंकज मिश्रा ने ही की। इस क्रम में विद्द्योलमा शक्तिपीठ की रजनी शुक्ला के निर्देशन में गणेश वंदना "जयदेव जयदेव जय मंगलमूर्ति पेश की गई। उनके ही निर्देशन में रामोत्सव के अंतर्गत प्रभु राम के जन्म से लेकर होलिकोत्सव तक के विविध प्रसंगों को नृत्य के माध्यम से प्रभावी रूप से पेश किया गया। प्रभु राम के जन्मोत्सव के प्रसंग में जहां उन्होंने बधाई गीत "कौशल्या के जन्मे ललनवा पर सुंदर नृत्य पेश किया वहीं होली की उमंग को उन्होंने होली गीत ...

लखनऊ के देवा रोड पर एफ्टेक मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ

एफ्टेक मोटर्स ने लखनऊ के निवासियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन का अपना शोरूम लान्च किया है। एफ्टेक मोटर्स का टेल्को देवा रोड लखनऊ के पास प्लांट है और यह उत्तरी भारत का पहली प्रदूषण मुक्त और शून्य कार्बन उत्सर्जन प्लांट है। एफ्टेक मोटर्स ने आज देवा रोड पर दिनांक 8 मार्च 2024 को भारत में अपना 56वां डीलर प्वाइंट लान्च किया। शोरूम का भव्य उद्घाटन माननीय श्री धर्मेन्द्र यादव जी (ब्लॉक प्रमुख) के कर कमलों द्वारा किया। अभयकान्त यादव (प्रोपराइटर- मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेज), श्री लक्ष्मी निवास पाठक (बिक्री प्रमुख) और श्री संजय सिंह (एजीएम)। इस अवसर पर प्रोपराइटर श्री अभयकान्त यादव ने कहा, इसके साथ एफ्टेक मोटर्स उन ग्राहकों को केवल उन्नत, ईधन और कार्बन- मुक्त वाहन प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता जारी रखता है, जो ऐसा बाहन खरीदना चाहते हैं,  जो शहर में ड्राइविंग और आफरोडिंग दोनों के लिए आदर्श हो, जो उन्हें सर्वश्रेष्ठ ईवी बनाता है। एफ्टेक मोटर्स ने बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिष्ठा बनाई है। यह ग्राहक को बिक्री के बाद सर्वश्रेष्ठ सेवाएं भी प्रदान करता है जैसा कि हमारा आदर्श वाक्य कहत...

इस सीज़न के लिए प्लेटिनम ज्वेलरी के ट्रेंड्स

  : वसंत ऋतु के सुहाने मौसम की शुरुआत के साथ चमकते आभूषणों के ट्रेंड को नया आयाम देने का समय आ गया है। वर्ष 2024 इन नए स्टाइल ट्रेंड्स के साथ कुछ अलग कर इसे सबकी नज़रों का नूर बना रहा है। इस वर्ष आभूषण सिर्फ रूप को निखारने या केवल पहनने के लिए नहीं है, बल्कि आपके मूड को जाहिर करने, आपके ख़ास लम्हों को यादगार बनाने और एक ऐसी छाप छोड़ने के बारे में है जो यकीनन लोगों की नजर आपके ऊपर से हटने नहीं देगी।इन ट्रेंड्स के बारे में पीजीआई इंडिया की बिजनेस डायरेक्टर, पल्लवी शर्मा ने कहा - "महिलाओं के आभूषण वास्तव में पिछले कुछ वर्षों में बहुत अलग तरह से विकसित हुए हैं, जिससे एक नया सेगमेंट तैयार हुआ है जो आधुनिक महिलाओं की जरूरतों को पूरा करता है, जिसमें वह ऐसे बेहतरीन डिजाइन की तलाश करती हैं जो उनकी जीवनशैली के साथ मेल खाती हों और उनके व्यक्तित्व में और भी ज़्यादा निखार ला सके। 2024 में, प्रामाणिकता के साथ यह सभी के दिलों दिमाग में छाया हुआ है, जिसमें महिलाएं आभूषणों को अलग- अलग अंदाज़ में अपना रही हैं, <script async src=""     </script> जो मज़ेदार पैटर्न, कीमती धातुओं का ...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...