Skip to main content

Posts

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

लखनऊ के सफर का नया स्वाद: आलमबाग बस टर्मिनल पर खुला 'बर्गर स्क्वायर', 49 रु में बर्गर और 24x7 सर्विस

लखनऊ,सफर के साथ स्वाद का तड़का लगाने आलमबाग बस टर्मिनल पर 'बर्गर स्क्वायर' फूड आउटलेट का धमाकेदार शुभारंभ हुआ। बस का इंतजार अब बोरिंग नहीं होगा, क्योंकि यहां मिलेंगे वेज-नॉनवेज बर्गर की ढेरों वैरायटी और क्रिस्पी अनियन रिंग्स।  आउटलेट के ओनर गौरव जायसवाल ने बताया, "हमारा पहला फोकस क्वालिटी और हाइजीन है। वेज और नॉनवेज के लिए किचन से लेकर प्लेट्स तक सब अलग-अलग रखा गया है, ताकि किसी की भावना आहत न हो।" खास बात ये कि बर्गर स्क्वायर 24x7 खुला रहेगा। रात-बिरात सफर करने वालों के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं। और उससे भी खास बात यह की यह अपने ग्राहकों को बर्गर के पैकेट के साथ एक सैनिटाइजर भी दे रहे हैं ताकि वह इस पब्लिक प्लेस पर अपना हाइजीन मेंटेन कर सके। ओपनिंग ऑफर भी जबरदस्त हैं: एक बर्गर सिर्फ ₹49 में और दो बर्गर ₹77 में। भूख लगी हो तो स्विगी-जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं। आलमबाग टर्मिनल अब सिर्फ बसों का नहीं, बर्गर लवर्स का भी नया अड्डा बर्गर स्क्वायर

गुरुद्वारा आलमबाग में श्रद्धापूर्वक मनाया गया साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी पर्व

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आलमबाग में आज पंचम पातशाह साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का पावन शहीदी पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थित होकर गुरु चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। दरबार साहिब से पधारे प्रसिद्ध रागी जत्थे के भाई मेहताब सिंह जी ने गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। वहीं भाई जस्करन सिंह जी ने साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज की शहादत पर आधारित प्रेरणादायक कथा प्रस्तुत कर संगत को गुरु इतिहास से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्य सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी जी द्वारा मोहम्मद जाहिद अख्तर द्वारा लिखित पुस्तक "युग पुरुष योगी : एक विश्वास" का विमोचन किया गया। इस अवसर पर श्री अवस्थी जी ने अपनी माता जी की स्मृति में एक पौधे का वृक्षारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समारोह में उप महापौर श्रीमती चरणजीत गांधी, सरदार निर्मल सिंह, सरदार रतपाल सिंह गोल्डी, सरदार त्रिलोक सिंह, सरदार राजेन्द्र सिंह राजू, सरदार हरजीत सिंह सरला, सरदार परमजीत सिंह, सरदार गुरदीप सिंह, सरदार इकबाल सि...

आवास आयुक्त ने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं का किया औचक निरीक्षण

आवास आयुक्त ने आज लखनऊ स्थित वृंदावन योजना एवं अवध विहार योजना का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवध विहार योजना में स्थित अवध शिल्पग्राम परिसर के फूड कोर्ट, एम्फीथियेटर, प्रदर्शनी हॉल, ग्रीन बेल्ट, पार्क हेतु चिन्हित स्थलों, निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर तथा दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवास आयुक्त ने निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर के कार्यों में तेजी लाने तथा दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को टेंडर के माध्यम से शीघ्र संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं में स्थित वाणिज्यिक भूखंडों का रेरा पंजीकरण जल्द सुनिश्चित करने तथा विकास एवं निर्माण संबंधी लंबित कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आवास आयुक्त ने दोनों योजनाओं में सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं रखरखाव व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं में उपलब्ध सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाकर नागर...

अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का 2027 चुनाव पर विराट कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ

  अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वावधान में राजधानी लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, पीडब्ल्यूडी भवन, निकट राजभवन में "मिशन 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव" को लेकर विराट कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदाधिकारी बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम नारायण चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जातिवाद और भेदभाव की राजनीति से समाज कमजोर होता है, जबकि सामाजिक समरसता और समान अवसर राष्ट्र को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाम सिंह ने मिशन 2027 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ...

राष्ट्र स्तरीय पसमांदा मुस्लिम चिंतन कार्यशाला का आयोजन" 'विषय- 'वर्तमान राजनीतिक परिवेश में पसमांदा समाज के समक्ष चुनौतियाँ, संभावित समाधान एवं भविष्य की रणनीति

लखनऊ। यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में आलं इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज द्वारा आज राष्ट्र स्तरीय पसमांदा मुस्लिम चिंतन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में देशभर से पसमांदा समाज के सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, समाजसेवी संस्थाएं, युवा नेता, महिला प्रतिनिधि, उलेमा, अधिवक्ता एवं पत्रकार विभिन्न स्तर के पदाधिकारी वा आमंत्रित प्रबुद्धजन शामिल हुए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वर्तमान राजनीतिक परिवेश में पसमांदा मुस्लिम समाज (भारतीय मुस्लिम आबादी का लगभग 85 प्रतिशत) के समक्ष विद्यमान चुनौतियों का आकलन करना, व्यावहारिक समाधान ढूंढना तथा वर्ष 2026-2027 के लिए ठोस, चरणबद्ध एवं परिणामजनक रणनीति तैयार करना रहा। कार्यशाला के प्रमुख प्रस्ताव एवं निर्णय' "संगठनात्मक सुधार- संगठन की संरचना का SWOT स्वाट विश्लेषण एवं चार जोनों में विभाजन । जिला, तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत शहर वार्ड स्तर तक प्रभावी उत्तरदायी *संगठन का गठन। अनुशासन समिति, आचार संहिता एवं डिजिटल रिकॉर्ड प्रणाली लागू। युवा, महिला, छात्र एवं विभिन्न विंगों का गठन। सदस्यता अभियान प्रत्येक जिले में प्रतिमाह न्यूनतम 500...

सामुह (SAMUH) और रोज़ाना (Rozana) ने लखनऊ में किया 'डिस्ट्रीब्यूटर लीडरशिप समिट 2026' का सफल आयोजन

  लखनऊ, 13 जून। ग्रामीण वाणिज्य (Rural Commerce) के क्षेत्र में तेजी से उभरती कंपनी 'रोज़ाना' (Rozana) और उसके ब्रांड 'सामुह' (SAMUH) द्वारा आज लखनऊ के होटल रमाडा में भव्य 'सामुह डिस्ट्रीब्यूटर लीडरशिप समिट 2026' का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष शिखर सम्मेलन में देशभर से आए कंपनी के प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर्स ने हिस्सा लिया। समिट के दौरान कंपनी के फाउंडर अद्वैत विक्रम सिंह ने डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर्स के साथ मिलकर आगामी पांच वर्षों की विकास रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की। कार्यक्रम में 'सामुह' को भारत का अग्रणी FMCG ब्रांड बनाने, नए प्रोडक्ट लॉन्चेज, कैटेगरी एक्सपेंशन प्लान और मार्केटिंग रणनीतियों का पूरा रोडमैप साझा किया गया। इस समिट का मुख्य आकर्षण वह विस्तृत व्यावसायिक खाका (Business Roadmap) रहा, जिसके माध्यम से समर्पित डिस्ट्रीब्यूटर्स अगले 5 वर्षों में सामुह पार्टनरशिप के जरिए ₹1 करोड़ या उससे अधिक की कमाई कर सकेंगे। गौरतलब है कि रोज़ाना (Rozana) को ग्रामीण वाणिज्य में अपने नवाचार और तीव्र विकास के लिए 'द इकोनॉमिक टाइम्स', 'टाइम्स ऑफ इ...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र ने मनाया '12 वर्ष विश्वास के विकास के', काकोरी मोड़ पर फल वितरण और वृक्षारोपणभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र ने मनाया '12 वर्ष विश्वास के विकास के', काकोरी मोड़ पर फल वितरण और वृक्षारोपण

   भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा आयोजित 12 वर्ष विश्वास के विकास के जनकल्याण के अभियान के निमित्त काकोरी मोड पर लखनऊ हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर पर कार्यक्रम के आयोजक आदरणीय डॉक्टर सलीम खान जी द्वारा फल वितरण एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष  एवं कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद नईम/ कामरान खान हज समिति के सदस्य अवध क्षेत्रीय उपाध्यक्ष /लखनऊ जिला उपाध्यक्ष रिचर्ड कोकर एवं अभियान सहसंयोजक अशफाक हुसैन जीया अवध क्षेत्र मंत्री कार्यक्रम सदस्य फराह रिजवी जी प्रदेश कार्य समिति सदस्य जैन रजा जी अवध क्षेत्र मंत्री जनाब नवाब मोहम्मद अली जी अवध क्षेत्र मंत्री जनाब फिरोज अहमद जी अवध क्षेत्र सह सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद शफीक सलमानी जी, भाजपा नेता नूरजमा पप्पू एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...