Skip to main content

Posts

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

पंचायतीराज निदेशालय में सफाई कर्मचारियों का विशाल सम्मेलन, सेवा नियमावली और पदोन्नति की मांग को लेकर आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

  लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा निदेशालय पंचायतीराज विभाग में (ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की भूमिका ) को लेकर एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उदघाटन मा०पंचायतीराज मंत्री जी के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना शामिल रहे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में संतकबीरनगर के विधायक माननीय गणेश चंद्र चौहान ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। जिसमें विभाग के तमाम अधिकारियो जैसें - श्री मान प्रमुख सचिव पंचायतीराज,व निदेशक पंचायतीराज विभाग व अन्य अधिकारियों ने शिरकत की ।  उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बसंतलाल गौतम व संचालन मयंक ने किया साथ ही प्रदेश के तमाम वक्ताओं जैसे - श्री कुलदीप वाल्मीकि ( कार्यकारिणी अध्यक्ष) , श्री शिवप्रकाश यादव ( कार्यवाहक अध्यक्ष) श्री राघवेन्द्र तिवारी ( प्रदेश प्रभारी) श्री क्रांति सिंह (प्रदेश संप्रेक्षक) श्री डीडी चौहान (प्रदेश उपाध्यक्ष) श्री राजू धानुक ( प्रदेश मंत्री) श्री श्रृवण पा...

Lucknow में UK International London Beauty School की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा ग्लोबल करियर का मंच

  लखनऊ, सितंबर 2026: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब aspiring beauty professionals को international-standard beauty education और professional training का अवसर अपने ही शहर में मिलेगा। UK International London Beauty School (UKIBS) ने लखनऊ में अपनी नई branch की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सही training, practical exposure और career-focused learning उपलब्ध कराना है। UK International के प्रतिनिधियों के अनुसार, लखनऊ को नए destination के रूप में चुनने के पीछे यहां मौजूद creative, talented और ambitious युवाओं की क्षमता प्रमुख कारण रही। संस्थान का उद्देश्य इस talent को professional skills और industry opportunities से जोड़ना है, ताकि students beauty industry में एक मजबूत career बना सकें। प्रोफेसर अब्दुल खान, चेयरमैन, UK International London Beauty School ने कहा, “लखनऊ में talent की कोई कमी नहीं है। हमारा प्रयास है कि इस talent को international-standard training और सही career direction मिले, ताकि युवा beauty industry में अपनी पहचान बना सकें।” डॉ. ...

मेडिकल शिक्षा में ऐतिहासिक पहल: VKSU आरा और मेडिकल ओरिएंटेड बोधिसत्व विश्वविद्यालय, बाराबंकी के बीच ऐतिहासिक MoU

  बाराबंकी / आरा,  चिकित्सा, उच्च शिक्षा और भारतीय संस्कृति के संगम का आज ऐतिहासिक दिन रहा। वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा (बिहार) और स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी बोधिसत्व विश्वविद्यालय, बाराबंकी (उ.प्र.) के बीच आज दोपहर 3:00 बजे MoU पर हस्ताक्षर हुआ। MoU पर बोधिसत्व विवि के कुलसचिव और VKSU के सहायक कुलसचिव श्री नवनीत सिंह ने हस्ताक्षर किए। यह समारोह प्रो. अमरिका सिंह, पूर्व कुलपति, श्री राम उजागर शुक्ला एवं प्रो. डॉ. दुर्गेश मणि त्रिपाठी की  उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। दोनों विश्वविद्यालयों का विस्तृत परिचय: 1. वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा (बिहार):  • स्थापना: 22 अक्टूबर 1992 को बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानी, 1857 के नायक बाबू वीर कुँवर सिंह के नाम पर की गई।  • क्षेत्राधिकार: बिहार के 4 ऐतिहासिक जिले - भोजपुर (आरा), बक्सर, कैमूर और रोहतास (सासाराम)। 100 से अधिक अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय इसके अंतर्गत आते हैं।  • संकाय: मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, विधि, शिक्षा, प्रबंधन, और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में UG, PG, Ph.D. तक...

शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन ने किया प्रतिमा का स्वच्छता एवं माल्यार्पण कार्यक्रम

  लखनऊ। अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर आज सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन द्वारा नेबरहुड पार्क में स्थित सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा की धुलाई एवं साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। शहीद भगत सिंह जी के राष्ट्र के प्रति त्याग, साहस एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डी•पी• ने कहा कि सरदार भगत सिंह जी का जीवन देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनके विचार और उनका बलिदान देश की युवा पीढ़ी को सदैव राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदरपाल सिंह , उपाध्यक्ष रणवीर सिंह कलसी , पूर्व पार्षद सरबजीत सिंह , मनमोहन सिंह मुनमुन, तेजपाल सिंह बग्गा एवं भूपेंद्र सिंह सोनू सहित अन्य सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

समीर मेधज एस्ट्रो एप से पूरे विश्व को मिलेगा लाभ : राजेश्वर सिंह

  समीर मेधज एस्ट्रो एप का हुआ भव्य विमोचन  लखनऊ। समीर मेधज एस्ट्रो एप से पूरे विश्व को लाभ मिलेगा। एस्ट्रोलॉजी हिंदुस्तान की देन है। डेढ़ हजार साल पहले वराह मिहिर ने इसको बताया था। डॉ समीर त्रिपाठी इसमें पारंगत है। लखनऊ आशियाना के मेधज टावर में समीर मेधज एस्ट्रो एप के लांचिंग समारोह में सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि छठी शताब्दी के विद्वान वराह मिहिर ने खगोल विज्ञान, ज्योतिष और मौसम संबंधी विषयों पर व्यापक अध्ययन किया। ज्योतिष के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। अब डॉ समीर त्रिपाठी इसको विश्वव्यापी बना रहे हैं। ज्योतिष व पंचांग के हिसाब से चलना भारत की संस्कृति रही है। पंचांग पहले ही बता देते हैं कि कुंभ कब व कहां लगेगा तथा ग्रहण कब पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एस्ट्रोलॉजी चेतावनी देने का काम करती है, उसी के अनुरूप हमें निर्णय लेना चाहिए। मेधज संस्था के संस्थापक डॉ समीर त्रिपाठी के जन्मदिन पर आयोजित इस समारोह में अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने ग्रहों का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम...

शहीद भगत सिंह जयंती पर 30 सितंबर को लखनऊ में होगा विशेष कार्यक्रम - जसवीर सिंह विर्क

  लखनऊ। भारतीय सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह विर्क द्वारा आज यूपी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल आयोजित होने वाला विशेष कार्यक्रम इस बार राजधानी लखनऊ में 30 सितंबर 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह विर्क ने बताया कि इस संगठन को अपने लोगों की हर तरीके से मदद करने के उद्देश्य से बनाया गया है। 30 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश भर सिख समाज से जुड़ी कई बड़ी हस्तिया शामिल होगी। कार्यक्रम में सिक्ख समाज से जुड़ी  विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के कमजोर वर्ग की आवाज को सरकार तक पहुंचाना ही इस संगठन का मुख्य लक्ष्य है। प्रेस वार्ता में सरदार जसबीर सिंह विर्क प्रेसिडेंट भारतीय सिख संगठन सरदार मानसिंह कोषाध्यक्ष सरदार पाल सिंह लखीमपुर प्रेसिडेंट सरदार गुरपाल सिंह सीतापुर प्रेसिडेंट सरदार करनैल सिंह, ल...

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

लखनऊ । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी और SIR में धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आज लखनऊ में विरोध मार्च निकाला। पार्टी ने प्रदेश मुख्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक "वोट चोर-गद्दी छोड़" के नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया। इस मौके पर ऑक्सीजन मैन राजेश जायसवाल समेत कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर ऑक्सीजन मैन राजेश जायसवाल ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। वोट चोरी बंद करो और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस का यह संघर्ष लोकतंत्र को बचाने तक जारी रहेगा ।

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...