बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' में एक गाने की शूटिंग के दौरान दो स्टंटमैन के साथ हादसा हो गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की खबर जैसे ही अक्षय कुमार को लगी उन्होंने दोनों घायलों की मदद की। अक्षय की इस दरियादिली की हर तरफ तारीफ हो रही है। अक्षय ने मदद कर एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। दरअसल फिल्म के गाने 'चंडीगढ़ में' लॉन्च के लिए काम कर रहे स्टंटमैन बिट्टू और हरी सिंह 10-12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। दोनों को काफी चोट आई। घटना के समय अक्षय कुमार मौके पर नहीं थे। जैसे ही अक्षय कुमार को इस घटना की जानकारी हुई, वह घायलों को तुरंत एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था करके मुंबई ले गए। स्टंटमैन हरी सिंह को घटना को अगले दिन छुट्टी दे दी गई, जबकि स्टंटमैन बिट्टू को डॉक्टर ने 2 महीने के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी है। बिट्टू की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। स्टंटमैन की सुरक्षा के लिए अक्षय कुमार ने 2017 में इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च की थी। अक्षय खुद भी बड़े स्टंटमैन हैं। डायरेक्टर श्याम कौशल ने बताया कि बिट्टू और हरी सिंह विंच मशीन के जरिए हवा में स्टंट कर रहे थे...