Skip to main content

Posts

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

लखनऊ : यूपी में 68 लाख युवाओं को दिसंबर से मिलेगा टैबलेट और स्मार्टफोन

प्रदेश में 68 लाख युवाओं को दिसंबर से टैबलेट या स्मार्ट फोन मिलने लगेगा। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों और प्रशिक्षणार्थियों का डाटा फीड करने के लिए जल्द पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। टैबलेट व स्मार्ट फोन की खरीद जेम पोर्टल के जरिये की जाएगी। प्रदेश सरकार का दावा है कि इसकी आपूर्ति नवंबर से शुरू हो जाएगी। औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों का डाटा फीड करने की जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय, विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थानों की होगी। डाटा फीडिंग के बाद योजना के पात्र विद्यार्थियों को टैबलेट या स्मार्टफोन मिलने की जानकारी मोबाइल पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि टैबलेट या स्मार्ट फोन खरीदने के लिए टेंडर के नियमों और शर्तों को कैबिनेट से मंजूर कराया जाएगा। मंजूरी मिलते ही सात दिन में टेंडर कर दिया जाएगा। दिसंबर से इसका वितरण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समिति इसके वितरण की रूपरेखा तैयार करेगी। 90 फीसदी युवाओं को मिलेगा टैबलेट एसीएस अरविंद कुमार ने बताया कि 80 से 90 प्रतिशत विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। स्मार्ट...

राजधानी लखनऊ में सोनी टीवी के शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 2 का प्रमोशन करने पहुंचे कंटेस्टेंट्स

पिछले कई वर्षों से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने कुछ सबसे बेहतरीन और सफलतम टैलेंट शोज़ पेश करके वीकेंड पर टीवी देखने का मज़ा कई गुना बढ़ाया है। इंडियाज़ बेस्ट डांसर के पहले सीज़न की जबर्दस्त सफलता के बाद इस चैनल ने 16 अक्टूबर को इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 2 शुरू किया है! नया सीज़न न सिर्फ अपने स्तर और मनोरंजन में पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है बल्कि कुछ बेहतरीन और बेमिसाल टैलेंट भी प्रस्तुत कर रहा है। ये शो इस मंच के माध्यम से बेस्ट का नेक्स्ट अवतार खोजना चाहता है, जो देश भर के सर्वश्रेष्ठ डांसर्स के लिए एक निर्णायक परीक्षा साबित होगी। फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी के निर्माण में बने इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीजन 2 का प्रसारण हर शनिवार और रविवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर किया जा रहा है। इस शो के प्रमोशन और नए सीज़न की झलक दिखाने के लिए इसके टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स – रक्तिम ठाकुरिया, रोज़ा राणा और मिलिंद भट्ट जो लखनऊ से है, 19 अक्टूबर को नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे। इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीजन 2, भारतीय टेलीविजन पर सबसे कठिन डांस रियलिटी शो बनने जा रहा है। शो के मेकर्स ने भी इसे हर कदम ...

इंडियन डिजाइनर रनवे देगा सिद्धार्थ शुक्ला की याद में युवा प्रतिभाओं को मौका

इंडियन डिजाइनर रनवे देगा सिद्धार्थ शुक्ला की याद में युवा प्रतिभाओं को मौका 500 मॉडल, 200 डिज़ाइनर और 70 मेकअप आर्टिस्ट। यह है लखनऊ के सबसे बड़े फैशन शो इंडियन डिजाइनर रनवे की रूपरेखा जिसको इस बार पूरे तरीके से सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देने की कोशिश की गई है।इस सिलसिले में आज लखनऊ स्थित कैप्युचीनो ब्लास्ट में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इंडियन डिजाइनर रनवे के प्रबंधक विपिन अग्निहोत्री के मुताबिक यह पहला ऐसा इवेंट होगा लखनऊ में जो एक फैशन शो की तरह लगातार 3 दिन तक क्राउन मॉल मैं आयोजित होगा। इंडियन डिजाइनर रनवे के सचिव सिद पठान और तमन्ना निगम ने बताया की इस शो का मकसद उत्तर प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है। थियेटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी के मुताबिक इस तरह के शो न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत के लिए जरूरी हैं, साथ ही साथ कलाकारों को रोजगार भी देते हैं। डिजाइनर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश से करीब 200 फैशन डिजाइनर इस शो मैं भाग लेंगे। इंडियन डिज़ाइनर रनवे का आयोजन 29, 30 और 31 अक्टूबर को क्राउन मॉल में ह...

लंदन के जेन जेड ब्रांड डब्ल्यूके लाइफ ने लखनऊ में नए स्टोर को लांच किया

लखनऊ : लंदन स्थित जेन जेड ब्रांड डब्ल्यूके लाइफ ने भारत में अपने 16वें स्टोर का अनावरण किया। लखनऊ में लांच किये गए इस दूसरे स्टोर के खोलने की घोषणा स्थानीय ग्राहकों की भारी प्रतिक्रिया और समर्थन को देखते हुए की गयी, ब्रांड द्वारा लिया गया एक रणनीतिक फैसला था। बिल्कुल नए दूसरे स्टोर का अनावरण फीनिक्स पलासियो मॉल, लखनऊ में किया गया। लखनऊ का यह दूसरा स्टोर ‘वन अवध सेंटर मॉल, लखनऊ’ में स्थित पहले लॉन्च किए गए स्टोर की तुलना काफी बड़ी जगह में और आकार में बड़ा है। जनता की मांग को देखते हुए नया लॉन्च किया गया लाइफस्टाइल स्टोर जनता की जरूरतों को पूरा करेगा क्योंकि यह बड़े स्टोरेज वाले बड़े मॉल में स्थित है और पिछले वाले स्टोर की तुलना में इसमें स्टोरेज दोगुना है। इस नए स्टोर के लॉन्च के माध्यम से स्टोर का लक्ष्य रोजमर्रा के गैजेट्स और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स को आसानी से उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना है। युवाओं की लाइफस्टाइल के अनुरूप ब्रांड अपने स्टोर में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं और अन्य प्रोडक्ट को प्रदान करता है। इन प्रोडक्ट्स में ब्लूटूथ स्पीकर, हेडफ़ोन, वायरलेस चार्जर, ब्लूटूथ माइक, चार्जिंग केब...

अमेजन ने की प्राइम फ्राइडे की पेशकश – ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2021 के दौरान प्रत्‍येक शुक्रवार को प्राइम मेंबर्स के लिए आकर्षक ऑफर्स, शानदार बचत और बहुत कुछ

अमेजन इंडिया ने आज इस ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान प्राइम मेंबर्स के लिए ‘प्राइम फ्राइडे’ को पेश करने की घोषणा की है। महीने भर चलने वाले त्‍योहारी जश्‍न के दौरान 8 अक्‍टूबर से शुरू होने वाले प्राइम फ्राइडे में प्राइम मेंबर्स आकर्षक ऑफर्स, शानदार बचत, सभी श्रेणियों में शॉपिंग बेनेफि‍ट्स, प्राइम वीडियो और प्राइम म्‍यूजिक पर मनोरंजन और बहुत कुछ का आनंद ले सकते हैं। प्राइम फ्राइडे एक दिन में सबसे बेहतर प्राइम को अपने साथ लेकर आता है, जब प्राइम मेंबर्स स्‍मार्टफोंस, कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, टीवी, एप्‍लाएंसेस, अमेजन डिवाइसेस, फैशन और ब्‍यूटी, होम एंड किचन, फर्नीचर, दैनिक आवश्‍यक वस्‍तुओं और अन्‍य सहित सभी श्रेणियों पर आकर्षक ऑफर्स और बचत के साथ एक्‍सटेंडेड वारंटी और स्‍क्रीन रिप्‍लेसमेंट, नो कॉस्‍ट ईएमआई विकल्‍प, पे रिवार्ड, प्राइम वीडियो पर न्‍यू रिलीज और ट्रेलर्स, प्राइम म्‍यूजिक पर दिवाली स्‍पेशल प्‍लेलिस्‍ट, प्राइम एक्‍सक्‍लूसिव कैशबैक और अमेजन फूड पर टॉप रेस्‍टॉरेंट्स से फ्री डिलीवरी आदि का लाभ उठा सकते हैं। प्राइम फ्राइडे इस त्‍योहारी सीजन को और अधिक मजेदार और सुविधाजनक बनान...

सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी 5जी स्मार्टफोन पर 12-बैंड तक सपोर्ट के साथ मजबूत किया अपना 5जी का वादा; गैलेक्सी 5जी अभियान की शुरुआत

भारत के सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने 5जी अभियान की घोषणा के साथ ही इस त्योहारी सीजन के लिए 5जी उत्पादों के अपने विशाल पोर्टफोलियो के साथ भारत में 5जी के अपने वादे को और मजबूत किया है। गैलेक्सी 5जी स्मार्टफोन का यह नवीनतम लाइन-अप इनोवेशन की ताकत को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लॉन्च किया गया है। गैलेक्सी एफ42 5जी सैमसंग.कॉम, Flipkart और चुनिंदा रिटेलस्टोर्स पर 20999 रुपये में उपलब्ध है। सैमसंग इंडिया के मोबाइल मार्केटिंग प्रमुख और सीनियर डायरेक्टर आदित्य बब्बर ने कहा, “सार्थक आविष्कारों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाना सैमसंग की विरासत रही है और हाल ही में लॉन्च गैलेक्सी 5जी स्मार्टफोन हमारे उपभोक्ताओं के लिए अनंत संभावनाओं का द्वार खोल कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार रहने में मदद करेंगे। हाल ही में लॉन्च गैलेक्सी ए52एस 5जी, गैलेक्सी एम52 5जी और गैलेक्सी एफ42 5जी सार्थक तकनीक और उत्पादों के प्रति सैमसंग की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं जो #कामका 5G स्मार्टफोन के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे। हमारा सपना है कि जब भी भारत में 5जी के व्यावसायिक इस्तेमाल की अनुमति मिले, तो हमारे उपभो...

ओप्पो ने भारत में नया ए55 लॉन्च किया, कीमत 15,490 रुपये शुरू

प्रमुख ग्लोबल स्मार्ट डिवाइसेज ब्रांड, ओप्पो ने भारत में ओप्पो ए55 को लॉन्च करने की घोषणा की है। बेमिसाल ट्रू 50 एमपी के एआई ट्रिपल कैमरे और 3डी कर्व्ड वाली खूबसूरत डिजाइन के साथ ओप्पो ए55 का लुक काफी शानदार है। इसमें एक पावरफुल कैमरा सेटअप भी है। ओप्पो ए55 दो वैरिएंट्स में आएंगे। 4+64 जीबी वैरिएंट का यह स्मार्टफोन 3 अक्टूबर से 15,490 रुपये में उपलब्ध होगा। 6+128 जीबी मॉडल 11 अक्टूबर से अमेज़न और दूसरे प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर 17,490 रुपये की कीमत में मिलेगा। स्मार्ट कैमरा शानदार ट्रू 50 एमपी के एआई कैमरे के साथ ओप्पो ए55 ट्रिपल एचडी कैमरा सेटअप में 2 एमपी का बोकेह शूटर और 2 एमपी का मैक्रो स्नैपर भी है। इसके मेन आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस से लैस कैमरा पिक्सल-बिनिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे कम रोशनी में भी चमकदार तस्वीरें खींची जा सकती है। वहीं 2 एमपी बोकेह कैमरा में खूबसूरत पोट्रेट शॉट्स लिए जा सकते हैं। ओप्पो ए55 से रात के समय बैकलाइट एचडीआर के साथ बैकग्राउंड डिटेल्स को बरकरार रखते हुए स्पष्ट तस्वीरें खींची जा सकती है। इसका नाइट मोड धीमी रोशनी में एक्सपोजर को एडजस्ट करता है। ...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...