Skip to main content

Posts

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

कलर्स अपनी आगामी पौराणिक महाकृति ‘शिव शक्ति - तप त्याग तांडव’ में ब्रह्मांड की पहली प्रेम कहानी प्रस्तुत करता है

लखनऊ, भारत समृद्ध पौराणिक कथाओं का देश है जो इसके सांस्कृतिक ताने-बाने में बुने हुए हैं। पीढ़ियों से चली आ रही प्राचीन कहानियां लोगों के जीवन के सफर में कालातीत मार्गदर्शक के रूप में काम करती रही हैं। सभी भावनाओं से परे, सबसे शक्तिशाली प्रेम गाथा को चित्रित करते हुए, कलर्स की नई महाकृति ‘शिव शक्ति - तप त्याग तांडव’ दो पूजनीय देवताओं - शिव और शक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। यह उनके कर्तव्य, त्याग और अलग होने की सफर को दर्शाता है, जिससे होकर वे तप, त्याग और तांडव की ओर जाते हैं। एक असाधारण कैनवास पर पौराणिक शैली के शो को क्यूरेट करने के बाद, कलर्स और पौराणिक कथाओं के राजा सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने फिर से विज़ुअली शानदार गाथा के लिए टीम बनाई है। राम यशवर्धन और सुभा राजपूत क्रमशः शिव और शक्ति की भूमिकाओं में हैं, यह आगामी शो दो दिव्य विभूतियों की यात्रा को दर्शाता है, जिनका अविभाज्य रिश्ता कई युगों में फैला हुआ है। बेहतरीन वीएफएक्स और भावपूर्ण संगीत से समृद्ध, ‘शिव शक्ति - तप त्याग तांडव’ सिद्धार्थ कुमार तिवारी के स्वस्तिक प्रोडक्शंस द्वारा बनाया गया और निर्मित है, जिसका प्रीमियर 19 जून को ह...

पुरानी पेंशन बहाली के लिए रथ यात्रा के बाद हंुकार रैली और संसद भवन का घेराव हर हाल में पुरानी बहाली के लिए केन्द्र एवं राज्यकर्मी एकजुट

लखनऊ । पुरानी पेंशन योजना बहाली मंच ने अपने पूर्व घोषित संघर्ष वर्ष के क्रम में जनपदों रथ यात्रा चलाई जा रही है। अब तक मंच के माध्यम से 35 जिलों में भारी संख्या में केन्द्र, राज्य कार्मिको और शिक्षकों के साथ रथ यात्रा का सफल कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है। हम अगले चरण में प्रदेश के बाकी बचे जनपद मुख्यालयों पर रथ यात्रा निकालने जा रहे है। 21 जून को राजधानी लखनऊ में हुंकार रैली के उपरान्त संसद घेराव का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। कई राज्यों की सरकारों ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर मंथन कर पुरानी पेंशन को बहाल किया है। सभी राजनैतिक दलों को कर्मचारियों एवं शिक्षकों के इस गम्भीर और अस्मिता से जुड़े मुद्दे पर विचार करना चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली एक अहम मुद्दा बनकर सामने आ चुका है। यह बात आज पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा एवं अब तक मंच द्वारा चलाए गए आन्दोलन की समीक्षा बैठक के उपरान्त मंच के नेता कामरेड शिव गोपाल मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।  पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली संयुक्त मंच के नेता राष्ट्रीय महासचिव रेलवे कामरेड़ शिवगोपाल मिश्रा पुरानी ...

राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय कैंसर सरवाइवर्स दिवस पर वर्षा फाउंडेशन द्वारा जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

वर्षा फाउंडेशन ने जे.सी. गेस्ट हाउस , निराला नगर , लखनऊ में " राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर्स दिवस " विगत वर्ष की भाँति मनाया गया , जो उन बच्चों के लिए समर्पित है जिन्होंने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को परास्त किया है । ऐसे बच्चे कैंसर से जंग लड़ रहे लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं । वर्षा फाउंडेशन बचपन के कैंसर पर काम करने वाला एक राष्ट्रीय स्तर का पंजीकृत सार्वजनिक धर्मार्थ संस्था है । संस्था लखनऊ में कैंसर से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए होम अवे फ्रॉम होम ( एच ० ए ० एच ० ) " नेह आश्रय " नामक एक घर चला रही है । संस्था लखनऊ में विगत 4 वर्षों से कैंसर से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों को उपचार सहायता और वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है । संस्था का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों के लिए सुरक्षित , स्वच्छ एवम् सभी घरेलू सुविधाओं सहित सुंदर वातावरण प्रदान करना है । वर्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि संस्था कैंसर से पीड़ित बच्चों व उनके परिवारों के लिए एक ए ० एच ० में सभी घरेलू सुविधाओं से सुसज्जित एक घर चला रही है , घर में चौबीसों घंटे देखभाल करने वाले कर्म...

श्री गुरू सिंह सभा,नाका हिन्डोला में भक्त कबीर जी का जन्मोसव मनाया गया।

  लखनऊ, भक्त कबीर जी का जन्मोसव ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरू नानक देव जी,श्री गुरू सिंह सभा,नाका हिन्डोला, लखनऊ में बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया।         इस अवसर पर प्रातः के दीवान में सुखमनी साहिब के पाठ के उपरान्त रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह जी ने अमृतमयी पवित्र आसा की वार और श्री गुरू ग्रन्थ साहिब में दर्ज भक्त कबीर जी की बाणीः-             1-‘‘राम जपो जी ऐसे ऐसे ध्रुव प्रहलाद जपयो हरि जैसे’’             2-‘‘कबीर मेरी सिमरनी रसना ऊपरि रामु।।            3-अवलि अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बन्दे,               ऐक नूर ते सब जग उपजिया काउन भले कौन मन्दे।।  शबद कीर्तन गायन कर समूह संगत को निहाल किया।         ज्ञानी सुखदेव सिंह जी ने भक्त कबीर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कबीर जी का जन्म बनारस में नीरु नामक जुलाहे के घर में हुआ था। बचपन से ही आपके मन में ख्याल था कि छोटी जाति में जन्म होने...

मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज ने किया फेयरवेल कम कारपेडियम का आयोजन

  लखनऊ मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज  में शनिवार को अपने वार्षिक उत्सव-कार्पेडियम और फेयरवेल पार्टी  का आयोजन कियागया। तीन दिन तक चलने वाले इस समारोह के दौरान विभिन्न खेलों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। जिसमे थ्रो बॉल,  रस्साकशी, फेस-पेंटिंग, रंगोली और आर्म रेसलिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सांस्कृतिक उत्सव के अंतिम और समापन अवसर पर, छात्रों ने नृत्य और गायन प्रतियोगिता में भाग लिया।  सांस्कृतिक वर्ग में सामूहिक व एकल वर्ग में छात्रों ने पाश्चात्य व पारम्परिक नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी। इस वर्ष उत्सव का थीम 'एक महिला का जीवन' है, जो महिलाओं के बहुआयामी पहलुओं को समर्पित है। छात्र-छात्राओं ने बॉलीवुड के गानों पर जमकर ठुमके लगाए. • कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'रैंप वॉक' था जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों ने भाग लिया। आफरीन पाशा. ने मिस मॉडर्न का खिताब अपने नाम कराया जबकि, श्रेया राय ने  गायन प्रतियोगिता जीती, आकांक्षा . एकल नृत्य प्रतियोगिता के लिए व...

वर्ल्ड नो टोबैको डे (विश्व तंबाकू निषेध दिवस) पर डॉक्टर्स, जन स्वास्थ्य समूहों और कैंसर पीड़ितों ने भारत सरकार से अपील की कि तंबाकू की खपत और कैंसर के मामलों के प्रसार को कम करने के लिए भारत के तंबाकू नियंत्रण कानूनों को मजबूत करे

  लखनऊ,  वर्ल्ड नो टोबैको डे (विश्व तंबाकू निषेध दिवस) के मौके पर डॉक्टर्स, जन स्वास्थ्य समूहों और कैंसर पीड़ितों ने सरकार से अपील की है कि तंबाकू नियंत्रण कानूनों को मजबूत करे ताकि तंबाकू की खपत और कैंसर के मामलों को मौजूदगी कम हो। संसदीय समिति की 139वीं रिपोर्ट की सिफारिश पर विचार करते हुए सरकार से यह मांग की गई है।  इंडियन कौसिंल ऑफ मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि कैंसर से पीड़ित भारतीयों की संख्या 2022 के मुकाबले 2025 में में 26.7 मिलियन से बढ़कर 29.8 मिलियन होने की संभावना है। तंबाकू कैंसर का प्रमुख कारण है। मृत्यु के 6 से 8 प्रमुख कारणों के लिए तम्बाकू का उपयोग एक प्रमुख जोखिम कारक है और लगभग 40% गैर-संचारी रोग (एनसीडी) जिनमें कैंसर, हृदय-संवहनी रोग और फेफड़े के विकार शामिल हैं, सीधे तौर पर तम्बाकू के उपयोग के लिए जिम्मेदार हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर संसद की स्थायी समिति की 139वीं रिपोर्ट, "कैंसर देखभाल योजना और प्रबंधन: रोकथाम, निदान, अनुसंधान और कैंसर उपचार की सामर्थ्य" राज्यसभा/लोकसभा में प्रस्तुत की गई।  समिति ने पाया कि भारत में, तंबाकू ...

उत्तर प्रदेश के हजारों दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारियों का विनियमितीकरण अथवा समान कार्य समान वेतन दिये जाने का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

 उत्तर प्रदेश के वन विभाग में तैनात दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी है , जिनको वन विभाग के अधि कारियों द्वारा शासन के तमाम आदेशों तथा न्यायालयों के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है , जिससे उत्तर प्रदेश के वन विभाग में हजारों दैनिक कर्मचारी विनियमितीकरण से वंचित है । यह कि शासन द्वारा बार - बार आदेश अधिसंख्यक पद के लिये आदेश हुआ है जिसको वन विभाग के अधिकारी शासन के आदेश पर सरकार को गुमराह कर वन विभाग में दैनिक कर्मचारियों की संख्या शून्य कर अधिसंख्यक पद मांगने से इन्कार कर दिया गया , जिससे हजारों की संख्या में तैनात दैनिक वन कर्मचारी विनियमितीकरण से वंचित है । और भी कई मांगों को लेकर हजरतगंज स्थित बीएन सिंह की प्रतिमा के नीचे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार से अपनी मांगों को पूरी करने की अपील की।

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...