लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...
एस0के0डी0 एकेडमी के सभी बोर्ड यू0पी0, आई0एस0सी0 एवं सी0बी0एस0ई0 के मेधावी विद्यार्थियों का आज 30 जूलाई 2023 को एस0के0डी0 एकेडमी की वृन्दावन शाखा के ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती पूजन से हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री (जलशक्ति मंत्री) उ.प्र. सरकार, जेपीएस राठौड़, राज्य मंत्री (स्वतंत्र) सहकारिता, उ.प्र. सरकार, दया शंकर सिंह राज्य मंत्री (स्वतंत्र) परिवहन, उ.प्र. सरकार, डॉ. राजेश्वर सिंह, विधायक (सरोजिनी नगर, लखनऊ) अविनाष सिंह चौहान, एमएससी, श्री बाबा हरदेव सिंह, पूर्व अध्यक्ष, यूपीपीसीएस एसोसिएशन का स्वागत एसकेडी एकेडमी के चयेरमैन एसकेडी सिंह जी, निदेशक मनीष सिंह जी, उपनिदेशक श्रीमती निशा सिंह जी, व सह निदेशक श्रीमती कुसुम बत्रा एवं डी के सिंह द्वारा शाल मोमेन्टो व बुके देकर किया गया। साथ ही सभी माननीय मंत्री जी ने एसकेडी एकेडमी के चेयरमैन एसकेडी सिंह जी का भी सम्मान शाल पहनाकर किया। इस अवसर पर डा0 राजेश्वर जी ने कहा कि देश के सशक्तिकरण के लिए युवाओं को आगे आना पड़ेग...