Skip to main content

Posts

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

ओमैक्स ने 2800 करोड़ से अधिक का प्रारंभिक निवेश कर "बी टुगेदर" ब्रांड किया लॉन्च

लखनऊ,  भारत की जानी मानी रियल एस्टेट कंपनी, ओमेक्स, ने आज "बी टुगेदर नामक एक नए ब्रांड की घोषणा की है। यह ब्रांड अर्बन और इकनोमिक डेवलपमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए जॉइंट वेंचर्स और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप जैसे मॉडलों के अन्तर्गत काम करेगा। इसके तहत, आगामी 3-5 वर्षों में 2800 करोड़ से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे 5000 करोड़ से अधिक आप की उम्मीद है। इस ब्रांड के नेतृत्व में ओमैक्स लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन श्री रोहतास गोयल, ओमेक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर व बी टुगेदर के फाउंडर श्री मोहित गोयल और ओमेक्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व बी टुगेदर के को-फाउंडर श्री जतिन गोयल शामिल है। इनका विजन और एक्सपीरियंस भारत के अर्बन रियल एस्टेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है। बी टुगेदर का पहला प्रोजेक्ट "बी टुगेदर सेंटर पॉइंट वृंदावन है, जो इस सांस्कृतिक शहर के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके साथ ही बी टुगेदर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ मिलकर लखनऊ, गाजियाबाद, कौशांबी, अयोध्या, अमौसी...

India's first solar-powered car, Vayve Eva debuts at the Auto Expo 2025. Prices start at ₹3.25 lakh

Vayve  Mobility has introduced India's first solar-powered car at the Auto Expo 2025 in New Delhi. The new  Vayve Eva  starts at a price of ₹3.25 lakhs (ex-showroom) is being offered in three different variants including – Nova, Stella and Vega. Buyers have the option to opt for either the battery as a subscription or purchase it with the car. Vayve Eva: Showcased in 2023 First showcased at the Auto Expo in 2023, the Eva features a flexible solar panel on its roof which is claimed to enhance the hatchback's range by up to 10 km every day. In an earlier statement, Nilesh Bajaj, co-founder and CEO of Vayve Mobility, spoke about the Vayve Eva. He mentioned, “Eva is not just a car; it’s a new category of urban vehicles designed for the modern family. It blends sustainability with innovation, offering a futuristic yet accessible commuting solution.” Vayve Eva: Range & Running Cost Vayve Mobility makes the claim that most owners average a daily commute of less than 35 km wi...

आईएसडब्ल्यूएआई और द सोशल लैब ने उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग और उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस के साथ ‘नेवर ड्रिंक एंड ड्राइव’ अभियान की शुरुआत की

लखनऊ,10 जनवरी, 2025: अंतर्राष्ट्रीय स्पिरिट्स एंड वाइन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएसडब्ल्यूएआई), द सोशल लैब, उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग और उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से उत्तर प्रदेश में ‘नेवर ड्रिंक एंड ड्राइव’ अभियान की शुरुआत की गई है। यह पहल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (11-17 जनवरी, 2025) के साथ मेल खाती है, जिसका उद्देश्य शराब पीकर गाड़ी चलाने के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाना और जिम्मेदार शराब सेवन को बढ़ावा देना है। इस अभियान का उद्घाटन एक विशेष कार्यक्रम में रेनैसांस लखनऊ होटल में हुआ, जिसमें प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और हितधारकों ने भाग लिया। ‘नेवर ड्रिंक एंड ड्राइव’ अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को संबोधित करना है, जो देश में सड़क पर मौतों के उच्चतम दर वाले राज्यों में से एक है। शराब पीकर गाड़ी चलाने से इन मौतों का 2.5% हिस्सा बनता है, जो इस पहल की तात्कालिकता को रेखांकित करता है। जागरूकता बढ़ाकर, जनता को शिक्षित करके और व्यवहार में बदलाव लाकर, इस अभियान का लक्ष्य जीवन बचाना और सड़क दुर्घटनाओं को घटाना है। श्री नितिन अग्रवाल, माननीय राज्य ...

ला प्लेस सरोवर पोर्टिको ने अवधी व्यंजन का प्रदर्शन किया

लखनऊ , ला प्लेस सरोवर पोर्टिको के शेफ समता और उनकी टीम ने अपने मेनू के माध्यम से लखनऊ की विविध पाक कला का प्रदर्शन किया। जिसमें लज़ीज़ अवधी व्यंजन शामिल थे । मुंह में घुल जाने वाले कबाब से लेकर 'फॉरगेट मी नॉट' बिरयानी तक, हर व्यंजन राजसीपन और भव्यता की कहानी बयां करता है। रात भर मैरिनेशन, मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाना और धीमी आंच पर पकाने जैसी पारंपरिक खाना पकाने की तकनीकों का पालन किया जाता है । स्वादिष्ट शुद्ध मसाले, मुलायम गोस्त और सुगंधित चावल से निर्मित बिरयानी इस समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए पर्याप्त है। इसके साथ ही स्वादिष्ट वेज कबाब, पनीर टिक्का, गलावटी कबाब की संपूर्ण श्रृंखला मौजूद थी। लखनवी स्थानीय चाट की एक जीवंत श्रृंखला भी देखने को मिली । मेनू में उतर प्रदेश समेत लखनऊ के कुछ भूले-बिसरे व्यंजन भी प्रदर्शनी में शामिल थे ।

एयरटेल ने जारी की स्पैम रिपोर्ट, स्पैम सॉल्यूशन के लॉन्च के बाद दिखे नेटवर्क ट्रेंड का किया विश्लेषण

लखनऊ,  भारत के पहले स्पैम-फाइटिंग नेटवर्क भारती एयरटेल ने अपने एआई-संचालित स्पैम-फाइटिंग सॉल्यूशन को लॉन्च करने के ढाई महीने के भीतर ही 8 अरब स्पैम कॉल और 0.8 अरब स्पैम एसएमएस को चिह्नित किया है। इस एडवांस्ड एल्गोरिदम की मदद से, एआई-संचालित नेटवर्क ने हर दिन लगभग एक मिलियन स्पैमर्स की पहचान सफलतापूर्वक की है। पिछले ढाई महीनों में कंपनी ने लगभग 25.2 करोड़ यूनिक कस्टमर्स को इन स्पैम कॉल्स के बारे में सतर्क किया है और देखा गया है कि ऐसे कॉल्स का जवाब देने वाले ग्राहकों की संख्या में 12% की कमी आई है। एयरटेल नेटवर्क पर सभी कॉल्स में से 6% को स्पैम कॉल्स के रूप में पहचाना गया है, जबकि कुल एसएमएस का 2% भी स्पैम के रूप में चिन्हित किया गया है। दिलचस्प तथ्य यह है कि 35% स्पैमर्स ने लैंडलाइन टेलीफोन का इस्तेमाल किया है। दिल्ली के ग्राहकों को सबसे ज्यादा स्पैम कॉल प्राप्त हुए हैं, उसके बाद आंध्र प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्राहकों को। सबसे ज्यादा स्पैम कॉल दिल्ली से की गई, उसके बाद मुंबई और कर्नाटक से। एसएमएस के मामले में सबसे ज्यादा एसएमएस गुजरात से भेजे गए, फिर कोलकाता और उत्तर प्रदे...

जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट के सालाना फेस्ट ओजस’24 की हुई घोषणा

  देश के प्रमुख शिक्षा संस्थानों में से एक जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, लखनऊ ने अपने सालाना फेस्ट ओजस’24 की वापसी की घोषणा की है।ओजस’24 की थीम है ‘नाइन्टीज़ नॉस्टेल्जिया’ एक यात्रा जो 1990 के सुनहरे दौर में ले जाती है। यह थीम उस दशक की मशहूर फिल्मों, संगीत एवं कार्टून का जश्न मनाती है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर इंडीपॉप हिट्स और दर्शकों के पसंदीदा क्लासिक जैसे टॉम एण्ड जैरी तक, यह फेस्ट उपस्थितगणों को कैसेट टेप, वीसीआर और झनकार बीट्स की दुनिया में ले जाएगा तथा आज के दौर की वाइब्रेन्ट एनर्जी को नई परिभाषा देगा।   ओजस संस्थान का प्रमुख आयोजन है, जो संस्कृति, संगीत, नेतृत्व एवं रचनात्मकता का जश्न मनाता है। यह संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए बेहतरीन मंच है जो छात्रों एवं उपस्थितगणों को यादगार अनुभव प्रदान करता है। ‘जयपुरिया लखनऊ ओजस 2024 के साथ नब्बे के दशक के जादू को फिर से जगाने के लिए तैयार है। यह उभरती प्रतिभा को अपनी क्षमता एवं रचनात्मकता दर्शाने का मौका देगा तथा इनोवेशन एवं सौहार्द्र के साथ यादगार अनुभव प्रदान करेगा।’ डॉ कविता पाठक, डायरेक्टर, जयपुरिया इंस...

अखिल भारतीय पासी महासभा की राज्यस्तरीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहरलाल के द्वारा आयोजित

  राजधानी लखनऊ के यू पी प्रेस क्लब में अखिल भारतीय पासी महासभा की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजू सरोज मंत्री  राजेश कुमार सरोज जी तथा श्रीमती सीमा सरोज जी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एवम मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय विशिष्ट अतिथि बुद्‌धा लाल रावत संरक्षक लखनऊ कमिटी उपस्थिति रहे । अखिल भारतीय पासी महासभा का संगठन आत्मक ढांचा मजबूत करने तथा समाज को आगे ले जाने हेतु नियमित कार्यक्रमों को विधिवत करने तथा इस समाज पर हो रहे अत्याचार उत्पीड़न जैसे तमाम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मंच का संचालन संगठन के प्रवक्ता श्री विद्‌या प्रसाद जी के ‌द्वारा किया गया।  राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहरलाल चौधरी  के निर्देशानुसार सर्वसम्मत से निम्नलिखित मुद्दों पर भी निर्णग लिया गया। 1. पासी समाज के इतिहास पर किताब लिखी जाएगी जिनका प्रकाशन अखिल भारतीय पासी महासमा करेगी इसके लिए जो लोग पुस्तक लिखना चाहते हैं उसका ड्राफ्ट तैयार कर केद्रीय कार्यालय को सूचित करे। 2. अखिल भारतीय पराती महासमा द्वारा पासी समाज के महापुरुषों का डायरी व कैलेंडर तथा बैग छपवाकर बांटने का का...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...