बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित बाल निकुंज स्कूल एंड कॉलेजेस में लोक कला संग्रहालय लखनऊ संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश एवं बाल निकुंज स्कूल एंड कॉलेजेस के संयुक्त तत्वाधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पैट्रियोटिक भाषण एवं डायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में भूमिका दीदी के रूप में पूर्व डी जी पी विजय कुमार आई पी एस उपस्थित रहे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में आई डी यादव , छाया यादव उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बच्चों ने ग्रुप में देश भक्ति से जुड़े गीत गाकर सबको भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विजय कुमार ने सभी बच्चों को अपने अंदर की क्षमताओं को पहचानने की और समय के सदुपयोग करने की सलाह दी। स्कूल के प्रबंधक एच एन यादव ने कहा हम चाहते हैं कि हमारे मंच से हमारे बच्चे, उनके अभिभावक और सभी यह जाने की कारगिल के युद्ध में क्या हुआ था और हमें उन सभी कारगिल के वीरों को हमेशा याद रखना चाहिए। अपने शहीदों की कुर्बानियों को याद रखने के साथ जीत का जश्न भी मानना चाहिए। इस मौके पर स्कूल की समस्त शिक्षिकाए और स्टाफ मौजूद रहा।