Skip to main content

Posts

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

ईसीई इंडिया सोलर ने सौर ऊर्जा उत्पादन में नई तकनीक पेश की

 लखनऊ। नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी ईसीई इंडिया सोलर ने अपने हाई-टेक और पूरी तरह ऑटोमेटेड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से नवीनतम सौर पैनल और उत्पाद लॉन्च किए हैं। कंपनी की यूनिट प्रति वर्ष 2 GW तक के सोलर पैनल बनाने में सक्षम है, जिसमें मल्टी-बस बार टेक्नोलॉजी, Mono PERC और TOPCon सोलर पैनल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। कंपनी के उत्पाद और प्रोजेक्ट्स सोलर पैनल: TOPCon (ग्लास टू ग्लास), Mono PERC (मोनोफेसियल व बाइफेसियल), पॉली क्रिस्टलाइन (DCR व Non-DCR)। सोलर प्रोजेक्ट्स: रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल, कमर्शियल, सरकारी प्रोजेक्ट्स, इंस्टीट्यूशनल बिल्डिंग्स और मेगा सोलर पार्क। सोलर प्रोडक्ट्स: सोलर ब्लिंकर, स्ट्रीट लाइट, किट, इंसैक्ट किलर, होम लाइट सिस्टम, कुकर, लैम्प और कृषि पंप। नए पैनल्स की क्षमता TOPCon बाइफेसियल सीरीज: 615Wp–650Wp (156 सेल), 565Wp–600Wp (144 सेल), 22.94% तक दक्षता। Mono PERC सीरीज: 500Wp–510Wp (132 सेल), 525Wp–560Wp (144 सेल), 21.68% तक दक्षता। दोनों पैनलों में लंबी परफॉर्मेंस वारंटी दी जा रही है। कंपनी के स्टेट हेड घनश्याम जायसवाल ने बताया कि “ईसीई इंडिया स...

पीड़ित बहू ने लगाई न्याय की पुका

  प्राप्त जानकारी के अनुसार नशा करते हि बन जाता है दरिंदा पामेश रस्तोगी। बेटी की उम्र की मृतक भाई की पत्नी पर थी गंदी नज़र जिसमे मा भी दे रही हवसी बेटे का साथ बहु को निकाला घर से बाहर। अपने ही मृतक भाई की  पत्नि से यौन उत्पीड़न करने का आरोप  जिसमे पुष्पा देवी अपनी बेटे को बचाने के चक्कर मे ओर बहु की संपत्ति हड़पने के चक्कर मे बहु पर बच्छलनी ओर चोरी का लगा रही आरोप। जबकी मोहल्ले निवासी दे रहे पीड़िता विधवा महिला का साथ। बलत्कारी बड़े लड़के पामेश रस्तोगी को बचाने कर चक्कर मे पुष्पा देवी अपने मृतक छोटे बेटे की पत्नी(बहु) पर लगा रही झूठ आरोप। विगत 30 जून को शहर की चर्चित घटना जिसमे एक सास ने अपने मरे हुए बेटे की पत्नी पर संगीन आरोप लगाकर उसको घर से भगा दिया था जबकी न्यू बेबी ज्वेलर्स की मालकिन खुद उसकी बहु है लेकिन जैसे हि पुष्पा रस्तोगी को पता चला कि पमेश के खिलाफ् बहु ने मुख्यमंत्री के यह 29 जुन् को शिकायत् कि वो तुरन्त् अपने बड़े बेटे पामेश रस्तोगी की दबंगई के बल पर दशियों किलो सोना ओर बहु की दोनो दुकानों पर से अपनी हि बहु को भगा के अपने बड़े बेटे का कब्ज़ा करवा दिया ओर उल्टा हि उ...

सुंदरकांड के पाठ से मोह माया त्याग कर होती है स्थायी आनंद की अनुभूति

बिठूर मंगलवार “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मंगलवार 19 अगस्त को बिठूर गंगा घाट किनारे स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सैकड़ों मातृशक्तियों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया। वहां का नजारा देखते ही बना। पूरा परिसर “हर हर महादेव”, “जय श्री राम” और “ओम हनुमते नम:” के जयघोषों से गूंज उठा। इस अवसर पर सपना गोयल ने कहा कि सुंदरकांड के नियमित पाठ से पुण्य की राशि हनुमान महाराज की ही नहीं सुख की राशि भगवान राम की भी कृपा भक्तों पर होती है। इससे भक्त का सम्पूर्ण जीवन ही सुंदर बन जाता है। वक्त की भी मांग है कि हम प्रभु राम की तरह स्वर्णमयी लंका का मोह त्याग कर जननी-जन्मभूमि को स्वर्ग से अधिक महत्व दें। सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल ने बताया कि प्राचीन ग्रंथों में ब्रह्मावर्त के नाम से जाना जाने वाला बिठूर वह स्थान है जहां भगवान विष्णु द्वारा ब्रह्मांड की स्थापना के बाद भगवान ब्रह्मा ने निवास किया था। उत्तरीसितारा कहे जाने वाले महान बालक ध्रुव ने बिठूर की पावन धरा पर ही ध्यान किया था। बिठूर में ही महर्षि वाल्मीकि ने कालजयी महाकाव्य रामायण की रचना ...

पिरामल फाइनेंस ने उत्तर प्रदेश के दर्शकों के लिए जियोहॉटस्टार और सन नेक्स्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'परख' लॉन्च किया

  लखनऊ,  पिरामल फाइनेंस की पेशकश ‘परख’ वित्तीय चुनौतियों से जूझने वाले ग्राहकों के वास्तविक जीवन की सच्ची और प्रमाणिक कहानियां प्रस्तुत करता है, जो वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और संपूर्ण भारत में छोटे व्यवसायों और लोगों को सशक्त बनाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल वित्तीय जागरूकता को और भी ज्यादा सुलभ बनाने के पिरामल फाइनेंस के मिशन को पुष्ट बनाती है। पिरामल फाइनेंस का लक्ष्य ‘परख’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च कर इसे उत्तर प्रदेश और उसके बाहर भी व्यापक स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाना है, जिससे दर्शकों को ज्यादा लचीलापन और सुविधा मिल सके। 'हम कागज से ज्यादा नीयत देखते हैं" की अवधारणा पर आधारित, ‘परख’ उन व्यक्तियों की प्रेरक वित्तीय यात्राओं पर प्रकाश डालता है जिन्होंने उचित मार्गदर्शन से अपने जीवन को बदलकर नया रूप दिया है। पिरामल फाइनेंस को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च से उम्मीद है कि अब वह और भी व्यापक स्तर पर दर्शकों तक पहुंचेगा, खासकर उत्तर प्रदेश में, जहां कंपनी ने मजबूत संबंध बनाए हैं। नीलेश मिश्रा के साथ एक प्रेरणास्पद और दिल को छू लेने वाली बातचीत में श्री...

आयुर्वेद गुरु आचार्य मनीष जी ने लॉन्च किया भारत का पहला पेट-यकृत-प्लीहा शुद्धि किट, मिलेगा आंत, लिवर और प्लीहा का ट्रिपल डिटॉक्सिफिकेशन

 लखनऊ, : आयुर्वेद और नेचुरोपैथी विशेषज्ञ आचार्य मनीष जी ने लखनऊ के रेडिसन सिटी सेंटर, कैंट रोड पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत का पहला पेट-यकृत-प्लीहा शुद्धि किट लॉन्च किया। यह विशेष किट आंत (पेट), लिवर (यकृत) और प्लीहा (स्प्लीन) की सेहत को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसे बनाने में 20 से अधिक वर्षों का शोध, क्लिनिकल ट्रायल और रोगियों पर सफल परिणाम शामिल हैं। यह किट लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों की जड़ तक पहुंचकर इलाज करने के लिए बनाई गई है। सामान्य दवाओं की तरह यह केवल लक्षणों पर काम नहीं करती बल्कि रोगों को जड़ से ठीक करने और रोकथाम में सहायक है। यह न केवल लंबे समय से बीमार लोगों के लिए बल्कि स्वस्थ लोगों के लिए भी बनाई गई है ताकि वे इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर बीमारियों से बच सकें। किट में 4 हफ्तों का एक तयशुदा प्रोटोकॉल है, जो पाचन तंत्र को रीसेट करता है, लिवर को मेटाबॉलिक वेस्ट और हार्मोन प्रोसेसिंग में सहयोग करता है तथा प्लीहा की रोग प्रतिरोधक क्षमता और खून की शुद्धि को मजबूत बनाता है। इससे गैस, एसिडिटी, कब्ज, अपच, मोटापा, लिवर ओवरलोड और कमजोर पाचन जैसी बढ़ती समस्...

गुड़िया फाउंडेशन न्यास द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव में झूम के थिरकी महिलाएं

राजधानी लखनऊ में गुड़िया फाउंडेशन न्यास द्वारा की हरियाली तीज उत्सव सीज़न 5 आया सावन झूमके का भव्य आयोजन गुड़िया फाउंडेशन न्यास के अध्यक्षता रेशमा निगम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाए हरे,लाल और मल्टी कलर के परिधानों में सोलह सिंगर के साथ शामिल हुई। तीज उत्सव में गायन नृत्य कविताएं रैंप वॉक द्वारा इस कार्यक्रम का महिलाओं ने आनंद उठाया। कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें चंदा मिश्रा , कृतिका श्रीवास्तव व अजय लक्ष्मी तीज क्वीन चुनी गई। कार्यक्रम में जज के तौर पर विजयलक्ष्मी व पूनम सक्सेना उपस्थित रहे।   इस वाक्य पर अध्यक्षता रेशमा निगम ने बताया कि पिछले 4 सालों से हम तीजोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं क्योंकि हरियाली तीज जा चुका है और कजरी तीज आने वाला है इसलिए इस कार्यक्रम में हमने दोनों तीजों को एक साथ मनाया। हम सभी ने इस कार्यक्रम की तैयारी पिछले कई दिनों से की है और सभी महिलाएं इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बेहद उत्साहित हुई। कार्यक्रम में सभी प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।  कार्यक्रम में गुड़िया फाउंड...

चुनाव से पहले ममता बनर्जी को मिला ब्रह्मास्त्र, दौड़े-दौड़े सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार, अब होगा असली खेला

Bengal News: कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल में 1 अगस्त से मनरेगा योजना शुरू करने का आदेश दिया, जिससे ममता बनर्जी को चुनावी संजीवनी मिली. केंद्र सरकार ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आया है. केंद्र सरकार ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दरअसल कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य में 1 अगस्त से मनरेगा योजना दोबारा शुरू करने का आदेश दिया था. हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को यह आदेश देते हुए सख्त टिप्पणी भी की थी. अदालत ने कि इस योजना को ‘हमेशा के लिए ठंडे बस्ते’ में नहीं डाला जा सकता. कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम ने 19 जुलाई को हुई सुनवाई के दौरान कहा था कि अगर किसी ने फर्जी नामों से मजदूरी ली है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन जिन्होंने ईमानदारी से काम किया है उन्हें उनका हक मिलना चाहिए. कोर्ट ने साफ कहा कि केंद्र चाहे तो योजना में कड़े नियम और शर्तें लागू करे, लेकिन मजदूरों का हक रोका नहीं जा सकता. ममता बनर्जी की संजीवनी बनेगा मनरेगा! बंगाल चुनाव से पहले कोर्ट के इस आदेश को म...

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...