Skip to main content

Posts

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

Riyaga Fine Jewellery के नए शोरूम में न्यू डिजाइन, न्यू कलेक्शन लॉन्च, गोल्ड, सिल्वर, पोलकी, डायमंड की विशाल रेंज

  *लखनऊ।* राजधानी के वृंदावन योजना, सेक्टर 6A, MG Heights में Riyaga Fine Jewellery के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ शोरूम की ओनर प्रियम राज रस्तोगी एवं अंकुर रस्तोगी द्वारा किया गया। ओनर प्रियम राज रस्तोगी ने बताया कि इस नए स्टोर को खास तौर पर न्यू डिजाइन और न्यू कलेक्शन के साथ तैयार किया गया है। इस फेस्टिवल और वेडिंग सीजन में हमारे नए कलेक्शन के साथ एक नई शुरुआत करें। हमारे पास हर वर्ग और हर उम्र के ग्राहकों के लिए वैरायटी उपलब्ध है हमारे एक्सक्लूसिव डिजाइंस आधुनिकता के साथ हमारी पारंपरिक सोच को लेकर एक बनाए गए। साथ ही बेस्ट ओफॉर के साथ आपकी पसंद को बनाएं स्मार्ट चॉइस 1. *हैवी से लाइट वेट फिटेड ज्वेलरी:* ब्राइडल, पार्टी वियर के लिए हैवी और डेली यूज़ के लिए लाइट वेट, कम्फर्टेबल फिटेड ज्वेलरी की पूरी रेंज। 2. *कम्पलीट वैरायटी:* एक ही छत के नीचे गोल्ड ज्वेलरी, सिल्वर ज्वेलरी, पोलकी ज्वेलरी और रियल डायमंड ज्वेलरी की लेटेस्ट वैरायटी। 3. *पहली बार हॉलमार्क सिल्वर:* लखनऊ में पहली बार हॉलमार्क के साथ सिल्वर ज्वेलरी की गारंटीड शुद्धता के साथ उपलब्धता। *उद्घाटन ऑफर:* - 22K Gold Jewellery ...

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

  लखनऊ, 22 अक्टूबर, 2026: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल चैनल सोनी विज़ा देख सकते हैं। यह एक नया तमिल मनोरंजन चैनल है, जो स्थानीय संस्कृति और रोज़मर्रा की ज़िंदगी से प्रेरित पारिवारिक ड्रामा, रियलिटी शो और ओरिजिनल प्रोग्राम पेश करता है। पोर्टफोलियो में सोनी विज़ा के जुड़ने से एयरटेल की यह कोशिश और मजबूत होती है कि ग्राहकों को उनकी पसंदीदा भाषा में वही कंटेंट मिले, जो उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद है। तमिल संस्कृति की जड़ों से जुड़ी कहानियों और पूरे परिवार के लिए तैयार मनोरंजन के साथ, ग्राहक एयरटेल डिजिटल टीवी पर और भी समृद्ध और प्रासंगिक अनुभव पा सकते हैं। त्योहारों के दौरान परिवार के साथ बैठकर टीवी देखने से लेकर रोज़मर्रा के मनोरंजन तक, सोनी विज़ा ग्राहकों को एयरटेल डिजिटल टीवी देखने की एक और वजह देता है। चाहे दमदार ड्रामा हो, दिलचस्प रियलिटी शो हो या संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम- एयरटेल ग्राहकों के लिए उनका पसंदीदा मनोरंजन खोजना और उसका आनंद लेना औ...

जिला पंचायत प्रत्याशी रमेश केसरवानी ने संभाला रामलीला कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व, कलाकारों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मान

*हलिया, मिर्जापुर।* वार्ड नंबर 2 हलिया से जिला पंचायत प्रत्याशी रमेश केसरवानी द्वारा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला गया। अध्यक्ष बनने के बाद श्री केसरवानी ने सबसे पहला कार्य रामलीला मंचन करने वाले समस्त कलाकारों का सम्मान कर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके अभिनय की सराहना की। श्री केसरवानी ने कहा कि रामलीला केवल मंचन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, मर्यादा और संस्कारों का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को जीवंत करने वाले कलाकारों का सम्मान करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हलिया क्षेत्र के विकास, शिक्षा, सड़क, पानी और युवाओं के रोजगार के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और यदि क्षेत्र की जनता उन्हें जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवा का अवसर देती है तो वे वार्ड नंबर 2 को विकास के मामले में आदर्श वार्ड बनाएंगे। अंत में उन्होंने उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि आगामी जिला पंचायत चुनाव में उन्हें अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारीगण, बड़ी संख...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में भव्यता और उत्साह के साथ मनाई गई रंगारंग डांडिया नाइट

 नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम शाखा, लखनऊ में एक भव्य एवं रंगारंग डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इस उत्सव में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगीत, नृत्य, भारतीय संस्कृति और आपसी सौहार्द से सजी इस शाम ने सभी के लिए यादगार पल संजोए। कार्यक्रम का शुभारंभ डीजीएम श्री आशुतोष तिवारी, प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह एवं कोऑर्डिनेटर सुश्री नंदिता अरोड़ा द्वारा किया गया। गणमान्य अतिथियों ने उत्सव का विधिवत उद्घाटन कर संपूर्ण वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक रामलीला रही। विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, भावपूर्ण प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण सहभागिता के माध्यम से भगवान श्रीराम की कथा को जीवंत कर दिया। इस प्रस्तुति ने सभी को बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश दिया तथा दशहरे के वास्तविक महत्व को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया। उत्सव के दौरान अनेक आकर्षक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने ऊर्जावान डांडिया एवं नृत्य प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया, वहीं मधुर समूहगान ने वात...

लोजपा (रामविलास) के दर्जनों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता एवं सदस्यता ग्रहण समारोह में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े दर्जनों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी के नेतृत्व और विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता श्री लोकेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता श्री पीयूष सोमानी, पूर्व लखनऊ मंडल प्रभारी श्री वेद प्रकाश, प्रदेश सचिव श्री अंशुमान कुर्देशिया, श्रीमती कल्याणी साहू, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री महेश सिंह भदौरिया, श्री मोनू पंडित, श्री स्वयं प्रकाश एवं श्री अमन रावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए। नवागत सदस्यों ने सामाजिक न्याय, समान अधिकार, वंचितों के सम्मान तथा सर्वसमाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने और सुभासपा की नीतियों ए...

अग्रवाल सभा (दक्षिण), लखनऊ द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती कार्यक्रम चित्रा लॉन में धूमधाम से मनाया गया

अग्रवाल सभा (दक्षिण), लखनऊ द्वारा 15 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के पावन अवसर पर रायबरेली रोड स्थित चित्रा लॉन में भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया, जो सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव, धार्मिक आस्था और महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों के प्रति समर्पण का प्रतीक बना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभा के संस्थापक संरक्षक विश्वनाथ खेमका, अति विशिष्ट अतिथि माननीय राज्यमंत्री एवं अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष नटवर गोयल जी एवं विशिष्ट अतिथि राजकुमार मित्तल, उप कुलपति, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा लखनऊ की पूर्व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया सहित सभा के पदाधिकारी संरक्षक श्री अशोक कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष श्री आलोक गोयल, महामंत्री (कार्यवाहक) श्री अशोक कुमार बंसल, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र मित्तल, उपाध्यक्ष श्री आलोक सिंघल, उप संगठन मंत्री श्री खेराती लाल अग्रवाल तथा मीडिया प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल सहित कार्यकारिणी के सदस्यगण श्री सुरेश अग्रवाल, श्री देवेंद्र कुमार गर्ग, श्री प्रवेश अग्रवाल, श्री अनूप कुमार अग्रवाल, श्री अभिषेक बंसल, श्री पी.के....

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...