Skip to main content

Posts

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

गोरखपुर: आज सीएम योगी कंपैक्टर गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, वैक्सीनेशन का भी लेंगे जायजा

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को करीब एक घंटे नगर निगम में रहेंगे। इस दौरान वह कूड़ा निस्तारण के लिए मंगाई गई 20 कंपैक्टर गाड़ियों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही रेहड़ी-पटरी और दवा व्यापारियों के लिए लगे विशेष वैक्सीनेशन शिविर का भी निरीक्षण करेंगे। दोपहर बाद वह एनेक्सी भवन में एक घंटे तक मेयर और पार्षदों के साथ बैठक करेंगे मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिल गया है। वह दिन में 11 बजे नगर निगम में पहुंच जाएंगे। सबसे पहले नगर निगम के गेस्ट हाउस में लगाए गए वैक्सीनेशन शिविर का जायजा लेंगे। वहां वैक्सिन लगवाने वाले रेहड़ी-पटरी वालों से बात भी करेंगे। इसके बाद वह कूड़ा निस्तारण के लिए मंगाई कंपैक्टर मशीनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मशीन से कूड़ा ठोस गोले में तब्दील कर दिया जाएगा। तीन से चार वार्डों के बीच एक कंपैक्टर गाड़ी को लगाया जाएगा। मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री निर्माणाधीन सदन हाल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। उनसे शहर के विकास को लेकर अलग से वार्ता का कार्यक्रम है। दोपहर बाद सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में पार्षदों के साथ मुख्यम...

शामली : जिपं अध्यक्ष के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, रालोद ने निर्दलीय को किया शामिल

  जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सत्ता पक्ष के खिलाफ सपा और रालोद ने मिलकर प्रत्याशी उतारने का दावा किया था, लेकिन अभी किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी है। रालोद के जिला पंचायत सदस्य बबली के पति राकेश को पार्टी में शामिल कर लेने के बाद दोनों दलों के बीच सहमति बनने के आसार और कम हो गए हैं। सपा में पहले से ही उनकी जीती हुई सदस्य अंजलि दावेदार हैं। ऐसे में दोनों दलों में से किसी एक को अपनी दावेदारी वापस लेनी होगी। यदि दोनों दल डटे रहे तो मुुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जिले की 19 सीटों पर तीन ही अनुसूचित जाति की महिलाएं सदस्य चुनकर आईं हैं। इनमें वार्ड 14 से मधु गुर्जर भाजपा के समर्थन से जीती हैं तो उनकी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी भाजपा से ही पक्की मानी जा रही है। हालांकि अभी पार्टी ने इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है। वार्ड एक से अंजलि सपा के समर्थन से जीती हैं, जबकि रालोद के समर्थन से कोई भी अनुसूचित जाति की महिला सदस्य नहीं जीतकर आई। ऐसे में माना जा रहा था कि दोनों दल मिलकर अंजलि को चुनाव में उतार सकते हैं। पार्टी के नेत...

खुशखबरी: 53 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 28 जिलों ने जारी किया विज्ञापन

  उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 28 जिलों ने इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में तीनों श्रेणी के लगभग 53 हजार पदों पर भर्ती होनी है। तीन जुलाई तक सभी जिलों को विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले 10-12 साल से आंगनबाड़ी व सहायिकाओं के पदों पर भर्ती नहीं हो पाई है। इससे प्रदेश के सभी जिलों में तीनों श्रेणी के लगभग 53 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। राज्य सरकार ने चुनावी साल को देखते हुए सभी जिलों में आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती करने का निर्देश दिया था इसके मद्देनजर बाल विकास विभाग ने 29 जनवरी को ही भर्ती की प्रक्रिया का निर्धारण करते हुए चयन समिति का गठन कर दिया था। साथ ही सभी जिलों को आनलाइन आवेदन के लिए प्रारूप भी उपलब्ध कराए गए थे। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। रिक्त पदों के मुताबिक विज्ञापन जारी करने का दिया था आदेश आईसीडीएस निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए सभी जिलों को अपने-अपने जिलों क...

यूपी : हाईकोर्ट के वकील की पत्नी का अपहरण, एक करोड़ मांगी फिरौती, एक आरोपी गिरफ्तार

सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के सेलेब्रिटी ग्रीन निवासी हाईकोर्ट के वकील की पत्नी को अगवा कर लिया गया। रविवार को पत्नी को उस वक्त अगवा किया गया था। जब वह शाम को टहलने निकली थी। पुलिस को सूचना दी गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। इसकी जानकारी होने पर एसटीएफ की टीम भी लग गई थी। मंगलवार देर रात को संयुक्त आपरेशन में दोनों टीमों ने मोहनलालगंज के हरिकंशगढ़ी इलाके से आरोपी को दबोच लिया। वहीं अपहृत महिला को मुक्त कराया गया। इस अपहरण कांड में 10 आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने अन्य लोग की तलाश शुरू कर दी है।  पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अनुराग शुक्ला हाईकोर्ट में वकील है। रविवार शाम करीब 7.10 बजे उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला अपार्टमेंट के बाहर टहलने निकली थी। इसी बीच एसयूवी सवार पांच बदमाशों ने उनको अगवा कर लिया। पति अनुराग शुक्ला को देर रात को अहपरण करने वालों ने कॉल कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। इसकी जानकारी उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। अपहरण करने वाले बदमाश लगातार वकील से संपर्क कर रहे थे। ...

लखनऊ : डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट में विवाद की चर्चा पर जिलाधिकारी ने कहा…

  लखनऊ में जिलाधिकारी और एक सिटी मजिस्ट्रेट के बीच विवाद व नोकझोंक की चर्चा गुरुवार को जोरों पर रही। कहा जा रहा है कि एक दिन पहले जिलाधिकारी का छोटा इमामबाड़ा में वैक्सीनेशन कैंप के निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से विवाद हो गया और दोनों में काफी नोकझोंक हुई। चर्चा है कि विवाद के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने शासन में मामले की शिकायत की है। हालांकि, इस मामले में जब जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने कोई भी विवाद न होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह आज इमामबाड़ा गए ही नहीं। बाकी मंगलवार या बुधवार को वैक्सीनेशन सेंटर के दौरे के दौरान उन्होंने व्यवस्था, अव्यवस्था को लेकर ही अधिकारियों से कहा, सुना था। किसी से कोई उनका विवाद नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि डीएम जब छोटा इमामबाड़ा के दौरे पर गए तो उन्होंने वहां व्यवस्था में खामियों को लेकर नाराजगी जताई। चर्चा है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी नाराजगी के तरीके पर आपत्ति की और इसी पर नोकझोंक हो गई। हालांकि, सिटी मजिस्ट्रेट से जब इस मामले में पक्ष जानना चाहा गया तो उनका एक फोन उठा नहीं और दूसरा नंबर डायवर्ट बताता रहा। व्हाट्सएप और म...

खुलासा: फंगस खुद को जीवित रखने और प्रसार के लिए बदलता है अपना रंग

 देश में कोरोना महामारी के बीच अलग-अलग रंग के फंगस भी मुश्किल खड़ी कर रहे हैं। ब्लैक, व्हाइट और यलो के बाद अब मध्यप्रदेश के जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीज में क्रीम कलर का फंगस मिलने से चिंता और बढ़ गई है। हालांकि एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया पहले ही कह चुके हैं कि फंगस के रंग को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. विजयनाथ मिश्रा बताते हैं कि फंगस खुद को जीवित रखने और प्रसार के लिए रंग बदलता है। फंगस की गंभीरता उसके रंग से तय नहीं होती है। फंगस के कई प्रकार अलग-अलग तरह के रंग पैदा करते हैं जैसे की गुलाबी, लाल, नारंगी, पीला, हरा और ग्रे समेत अन्य रंग का दिख सकता है। ये रंग सूरज की तेज रोशनी से हल्का भी पड़ सकता है और बारिश से धुल भी सकता है। सामान्य स्थिति में कोई भी फंगस की अपनी समूह विकसित करने की क्षमता रखता है। एक बार जब इसका समूह पूर्ण रूप से विकसित हो जाए या फिर कोई ऐसी स्थिति आए जब इसको जीवित रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व न मिलें तो इसका ...

कोरोना से जंग: महाराष्ट्र और कर्नाटक में लॉकडाउन जारी, पश्चिम बंगाल में खुलेंगे रेस्टोरेंट

  देशभर में कोरोना संक्रमण का ग्राफ नीचे गिरा है मगर अभी भी राज्य सरकारें लॉकडाउन खोलने का जोखिम नहीं लेना चाहतीं। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को जहां पहले लॉकडाउन हटाने और फिर बाद में यू टर्न लेतेे हुए सरकार लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया, वहीं, कर्नाटक में 14 जून तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री वीएस येदियुरप्पा ने 500 करोड़ के राहत पैकेज एलान किया है। इधर, पश्चिम बंगाल में सभी कर्मचारियों के टीकाकरण के बाद शाम 5 से 8 बजे तक रेस्टोरेंटों को खोलने की इजाजत दी गई है। महाराष्ट्र में तीन दलों (शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी) की महाविकास आघाड़ी सरकार में लॉकडाउन को लेकर तालमेल नहीं बन पा रहा है। हालांकि बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता एवं राहत व पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने घोषणा की कि राज्य में पांच चरणों में लॉकडाउन हटाया जाएगा। पहले चरण में 18 जिलों को अनलॉक किया जाएगा। उसके दो घंटे के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बयान जारी कर कहा कि अभी प्रतिबंध नहीं हटाया गया है। इससे महाविकास आघाड़ी सरकार में तालमेल का अभाव सामने आया है। वहीं, जनता में भ्रम की स्थिति बन ग...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...