बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
शिक्षा मंडल-पावर पैसे का ...जो शिक्षा केन्द्र में हो रही मक्कारी,घोटाला, धोखा और आपराधिक षणयंत्र को उजागर करेगी, जिसकी चपेट में विद्यार्थी और उनके अनजान मां-बाप आ रहे हैं। एमएक्स प्लेयर की इस ओरिजनल सीरीज़ को डायरेक्ट कर रहे हैं सईद अहमद अफ़ज़ल और इसमें खास भूमिका में दिखाई देंगी गौहर खान। इसके अलावा एक्टर गुलशन देवया और पवन मल्होत्रा भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। गौहर खान शिक्षा मंडल सीरीज़ में एक कठोर पुलिस अफसर का रोल कर रही हैं। वही गुलशन देवया, एक मेहनती युवा आदमी का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने परिवार की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक कोचिंग सेंटर चलाता हैं। दूसरी ओर पवन मल्होत्रा बने हैं बैड मैन, जो इन सारे काली करतूतों और गैरकानूनी हलचल के पीछे का मास्टर माइंड हैं। सामाजिक रूप से प्रासंगिक आधार और समान रूप से प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ, दर्शक, सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक दिलचस्प कहानी, देखने की उम्मीद कर सकते हैं। इसकी पुष्टि करते हुए एमएक्स प्लेयर के चीफ कंटेंट ऑफिसर, गौतम तलवार ने कहा, ‘‘हमें अपनी आगामी सामाजिक थ्रिलर, शिक्षा मंडल का पहला लुक साझा करते हुए खु...