Skip to main content

Posts

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

DPS आम्रपाली योजना में महिला दिवस मनाया गया

दिल्ली पब्लिक स्कूल, आम्रपाली योजना, दुबग्गा ने “कह सखी अपनी कहानी” नाम के एक खास प्रोग्राम के साथ महिला दिवस मनाया, जिसमें महिलाओं की उपलब्धियों, अनुभवों और आवाज़ों पर ज़ोर दिया गया। प्रोग्राम की शुरुआत खास मेहमानों के स्वागत और सम्मान के साथ हुई, जिसके बाद पौधों को पानी देने की एक सिंबॉलिक सेरेमनी हुई। प्रिंसिपल सुश्री नीता भल्ला ने इकट्ठा हुए लोगों को संबोधित किया और एक प्रोग्रेसिव समाज बनाने में महिलाओं के योगदान को पहचानने की अहमियत के बारे में बात की। सेलिब्रेशन का मुख्य आकर्षण एक दिलचस्प *फायरसाइड चैट* था, जहाँ SDG 5 जेंडर इक्वालिटी और महिलाओं के स्टार्ट-अप के लिए नए आइडिया जैसे ज़रूरी विषयों पर चर्चा हुई। माता-पिता ने भी चर्चा में एक्टिव रूप से हिस्सा लिया और विषयों पर अपने विचार रखे, महिला सशक्तिकरण, मौकों और समानता को बढ़ावा देने में समाज की भूमिका पर अपने विचार शेयर किए।  इस इवेंट में मिस सुरभि जैन की एक *इंटरैक्टिव वर्कशॉप* हुई, जो एक अवार्ड-विनिंग ट्रेनर, TEDx स्पीकर, लेखक और कम्युनिकेशन कोच हैं, जिन्होंने पूरे भारत में स्टूडेंट्स, एजुकेटर्स और प्रोफेशनल्स को ट्रेन किय...

प्रारंभिक पहचान को बढ़ावा: बाल कैंसर जागरूकता साइकिल रैली

  गोरखपुर, बाल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रारंभिक निदान व उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 7 मार्च 2026 को गोरखपुर में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सुबह 9:00 बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय से शुरू हुई और जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय तक निकाली गई। रैली का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, मेयर गोरखपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. के. जायसवाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया और आम जनता में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। अपने संदेश में डॉ. आर. के. जायसवाल ने बताया कि अब गोरखपुर और आसपास के जिलों के जिन बच्चों में कैंसर की आशंका है या जिनका कैंसर निदान हो चुका है, उनका उपचार बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परिवारों को समय पर जांच और उपचार अपने घर के नजदीक ही मिल सके। मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान अभिभावकों को बाल कैंसर के शुरुआती लक्ष...

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पावन पर्व होली के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय जी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का यह पर्व समाज में प्रेम, एकता, भाईचारा और सौहार्द का संदेश देता है। होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उ0प्र0 मा0 श्री अविनाश पांडे जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा हमेशा से आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे की रही है। होली का यह पावन पर्व हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। अपने सम्बोधन में ...

रोल को असली बनाने के लिए NTR ने सीखी 7 बोलियां, सुपरहिट फिल्मों में दिखाया है कमाल

एनटीआर की वैश्विक लोकप्रियता सिर्फ उनके दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और मास एंटरटेनमेंट की वजह से नहीं है, बल्कि उनके अभिनय के प्रति समर्पण की वजह से भी है। अपनी कई विश्वभर में प्रसिद्ध और सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने बोली, लहजे और सांस्कृतिक बारीकियों पर खास ध्यान दिया है, ताकि हर किरदार असली और विश्वसनीय लगे।उनकी आवाज़ भी किरदार के साथ बदल जाती है—कभी ग्रामीण सादगी, कभी शहरी अंदाज़, कभी पौराणिक भव्यता और कभी क्रांतिकारी भावनाओं के साथ। आइए उन सात अलग-अलग बोलियों पर नज़र डालते हैं जिन्हें उन्होंने पर्दे पर जीवंत किया। *आदिवासी पृष्ठभूमि की पीरियड तेलुगु – आरआरआर* इस वैश्विक स्तर पर सफल फिल्म में एनटीआर ने कोमारम भीम का किरदार निभाया। उनके संवाद भावनात्मक होने के साथ संतुलित भी थे। उनकी बोली में ऐतिहासिक सच्चाई भी थी और पूरे भारत के दर्शकों के लिए समझने में आसान भी, जिससे किरदार का प्रभाव और बढ़ गया। *तटीय लोक बोली – देवरा: पार्ट 1* इस हालिया बड़े ब्लॉकबस्टर में एनटीआर ने समुद्र किनारे के इलाकों की खुरदरी बोली अपनाई। इस मजबूत और धरती से जुड़ी आवाज़ ने किरदार की पहचान को और गहरा बनाया। *मास ...

राधा माधव रसामृत कथा के दूसरा दिन मंत्री असीम अरुण हुए शामिल

दिव्य प्रेम सेवा मिशन एक स्वैच्छिक सेवा संगठन है जो हरिद्वार में कुष्ठ पीड़ित, अनाथ, असहाय निराश्रित लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलम्बन के अनेक प्रकल्पों का संचालन निःशुल्क रूप से समाज के सहयोग से विगत 30 वर्षाें से निरन्तर कर रहा है। *दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा दिनाँक 5 से 8 मार्च 2026 तक पूज्या साधना श्री जी के मुख से "श्री राधा माधव रसामृत कथा(5 से 7 मार्च) एवं नीतीश भारद्वाज जी द्वारा महानाट्य चक्रव्यूह (8 मार्च)‘’ का आयोजन दयालबाग, लखनऊ, उ0प्र0 के में किया जा रहा है।*  कथा के द्वितीय दिवस पर   मुख्य अतिथि असीम अरुण , मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डाॅ. आशीष गौतम जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय चतुर्वेदी जी, आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राजेश सिंह दयाल जी, आयोजन के संयोजक श्री अमरजीत मिश्रा, सेवा मिशन के सहसंयोजक श्री राघवेंद्र सिंह जी, कथा संयोजक श्री मानवेन्द्र सिंह पटेल जी, नाट्य संयोजक श्री अभिषेक सिंह आशु जी, रामानंद कटियार जी, शिवम शुक्ला जी, गिरीश चंद्र सिन्हा जी, डॉ जयवीर सिंह जी, घनश्याम चतुर्वेदी जी, वीरेंद्र जी, दिने...

लखनऊ में भक्ति-रस की बयार : दयालबाग में तीन-दिवसीय ‘श्री राधा-माधव रसामृत कथा’ का आगाज़, 8 मार्च को नीतीश भारद्वाज का _चक्रव्यूह

लखनऊ (दयालबाग) — दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में *तीन दिवसीय श्री राधा-माधव रसामृत कथा* का शुभारंभ मंगलवार को कथा-व्यास *पूज्य साधना श्रीजी* के मुखारविंद से हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री *ब्रजेश पाठक* मुख्य अतिथि रहे वहीं विशिष्ट अतिथि कुंवर बृजेश सिंह उपस्थित रहे । उन्होंने मिशन के सनातन धर्म-प्रचार और कुष्ठ-रोगियों के पुनर्वास के 30-वर्षीय सेवा-कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। मुख्य अंश आगामी आकर्षण (8 मार्च) महाभारत के लोकप्रिय पात्र कृष्ण की भूमिका से मशहूर अभिनेता *नीतीश भारद्वाज* _चक्रव्यूह_ नाटक मंचित करेंगे — भक्ति-संध्या में सांस्कृतिक रंग का विशेष तड़का। - *मंच पर मौजूद गणमान्य:* दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष आशीष गौतम,जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी उमकान्तानन्द जी महाराज, आयोजन संयोजक *अमरजीत मिश्रा*, कथा संयोजक *मानवेन्द्र सिंह पटेल* कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संजय चतुर्वेदी जी, आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राजेश सिंह दयाल, सेवा मिशन के सह संयोजक श्री राघवेंद्र सिंह जी, , चक्रव्यूह नाट्य संयोजक श्री अभिषेक सिंह आशु जी, राष्ट्रीय स्वयं...

बारी समाज आयोजित करेगा होली मिलन समारोह

     बारी समाज द्वारा 08-03-2023को लखनऊ में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा , यह जानकारी भारतीय बारी समाज   के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन के रावत बारी ने द्वारा दी गई , श्री बारी द्वारा उक्त कार्यक्रम के संबंध में आयोजित बैठक की रूपरेखा व कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनूप बारी ने कहा कि पूरे देश के हमारे स्वजातीय बंधु इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है ।  बैठक में शिव प्रताप बारी, प्रदीप बारी ,गिरजा शंकर बारी,राम खिलवान बारी, विकास बारी,राम शंकर,नीतेश बारी,अतुल बारी कन्नौज, दीपक बारी,आशीष बारी, सन्तोष बारी,शिव कुमार,अमन बारी, आदित्य बारी,संदीप,अभिषेक, सहित तमाम स्वजातीय बंधु की उपस्थित रहे।।

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...