ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...
किसान, आमजन, युवा, शोषित ट्रेडर्स हमारी पार्टी कायस्थ पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 01 नवम्बर को गाँधी भवन, कैसरबाग, लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी उ.प्र. में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने के लिए रणनीति बनाना है। सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित हो रहे हैं। सम्मेलन में आये हुए सभी अध्यक्षों को निर्देशित किया जायेगा कि अपने-अपने जिलों से जल्द से जल्द मजबूत प्रत्याशियों का चयन कर प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को सूचित करें। सम्मेलन में कायस्थ समाज की घोर उपेक्षा, उत्पीड़न एवं राजनीति में खत्म होती हुई भागीदारी पर व्यापक चर्चा होगी। सम्मेलन को अपार जन समर्थन मिल रहा है इससे प्रतीत हो रहा है कि सम्मेलन ऐतिहासिक सफल होगा। सम्मेलन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। आप से अपील है कि प्रातः 11 बजे गाँधी भवन, कैसरबाग, लखनऊ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता, ताकत को प्रदर्शित करते हुए कार्यक्र को सफल बनावे।