Skip to main content

Posts

Featured Post

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में "ट्राईसेंस क्लिनिक" का भव्य शुभारंभ

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया।  क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में "ट्राईसेंस क्लिनिक" का भव्य शुभारंभ

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया।  क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...

ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन व्यावसायिक एवं टैक्सी वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर परिचय एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

लखनऊ, व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न 01 अगस्त 2026 को  ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में होटल चरण, हलवासिया मार्केट, हजरतगंज में व्यावसायिक एवं टैक्सी वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर परिचय एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बख्शी का तालाब स्थित नवस्थापित भारत & एसोसिएट्स ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के अधिकारियों ने आधुनिक तकनीक से होने वाले वाहन परीक्षण, फिटनेस की आवश्यक प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों एवं परीक्षण के विभिन्न चरणों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित एटीएस व्यवस्था से वाहन मालिकों की अनावश्यक भागदौड़ कम होगी तथा समय और अतिरिक्त आर्थिक खर्च की बचत हो सकेगी। एसोसिएशन के महामंत्री श्री दिनेश सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष श्री अनिल शुक्ला एवं उपाध्यक्ष श्री रवि आनंद ने टैक्सी एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को वाहून फिटनेस के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराया और सदस्यों के हित में सुविधाजनक, पारदर्शी एवं समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चि...

उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने चेयरमैन यूपीपीसीएल को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...

गोरखपुर में 2 अगस्त को होगा प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन

उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में समाज की एकता, संगठन एवं भविष्य की दिशा पर होगा मंथन-             उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नेतृत्व में रविवार, 2 अगस्त 2026 को “प्रदेश स्तरीय सिख सम्मेलन” का आयोजन विवेक उत्सव लॉन, बैंक रोड, गोरखपुर में किया जाएगा। सम्मेलन का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्मल सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सिख समाज, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन, शिक्षा, धार्मिक एवं सामाजिक उत्थान, युवाओं की सहभागिता तथा भविष्य की दिशा पर सार्थक विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर के सिख एवं पंजाबी समाज को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा। सम्मेलन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वाले सम्मानित वक्ता एवं पदाधिकारी सरदार हरविन्दर सिंह लार्ड – अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, कानपुर,सरदार ...

उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा की बैठक संपन्न PCI अध्यक्ष डॉ. मंतु पटेल ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

उ.प्र. फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन, लखनऊ की सामान्य सभा की बैठक दिनांक 30 जुलाई 2026 को लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर के फार्मेसी कॉलेजों एवं फार्मा इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने फिजिकल एवं वर्चुअल दोनों माध्यमों से भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रो. अमरिका सिंह, अध्यक्ष द्वारा की गई PCI अध्यक्ष डॉ. मंतु पटेल का उद्बोधन बैठक को डॉ. मंतु पटेल, माननीय अध्यक्ष, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्रों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया।  उन्होंने कहा कि B.Pharma एवं M.Pharma दोनों पाठ्यक्रमों का अधिक से अधिक संख्या में संचालन होना चाहिए। यदि B.Pharma और M.Pharma कॉलेजों की संख्या कम होगी तो उच्च शिक्षा, शोध एवं शिक्षकों की भारी कमी उत्पन्न हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों से शिक्षकों को उत्तर प्रदेश में लाने में काफी कठिनाई होती है, इसलिए राज्य में ही पर्याप्त संख्या में योग्य शिक्षक तैयार करना आवश्यक है। 1. उत्तर प्रदेश में फार्मा विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु स...

नारायणा कोचिंग सेंटर, लखनऊ में एनएसएटी 2026 का भव्य शुभारंभ

देश की अग्रणी शैक्षणिक संस्था नारायणा कोचिंग सेंटर, लखनऊ में नरवाना स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (एनएसएटी) 2026 के 21वें संस्करण का भव्य शुभारंभ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायणा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट श्री राकेश यादव ने एनएसएटी 2026-27 के औपचारिक शुभारंभ के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सेंटर डायरेक्टर डॉ. शेष मणि मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए एनएसएटी 2026-27 के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में श्री राकेश यादव ने कहा कि एनएसएटी केवल एक छात्रवृत्ति परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता का मूल्यांकन करने तथा उन्हें जी, नीत एवं अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी के लिए सशक्त मंच प्रदान करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में भाग लेने का आह्वान किया। डॉ. शेष मणि मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नारायणा की वैज्ञानिक शिक्षण ...

"आशा की जीत" थीम पर लखनऊ में मनाया गया विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा रहे मुख्य अतिथि

विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस पर इस साल की थीम "आशा की जीत" है। इसे मनाने की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोमती नगर स्थित रेमेडी मेडिसिटी के तत्वावधान में संचालित रेमेडी कैंसर केयर, "विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस" के अवसर पर 27 जुलाई 2026 को एक विशेष समारोह "आशा की जीत" का आयोजन किया गया। रेमेडी कैंसर केयर की सर्वश्रेष्ठ कंसलटेंट की टीम के द्वारा अब तक लगभग 2000 से अधिक कैंसर के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चूका है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री माननीय श्री ए.के. शर्मा व लखनऊ की महापौर (मेयर) सुषमा खर्कवाल के द्वारा की गयी। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वप्रथम "विश्व सिर एवं गर्दन कैंसर दिवस" का आयोजन करने के लिए रेमेडी कैंसर केयर की पूरी टीम का धन्यवाद व साथ ही इससे जुड़े ख्याति प्राप्त डॉक्टरों का भी लगभग 2000 से अधिक कैंसर के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उनके द्वारा इस गंभ...

750+ विशेषज्ञ एक मंच पर: लखनऊ में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को नई दिशा देने को "इस्पात-मिडटर्म"

  लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी यानी लॉग्स और इनफर्टिलिटी रिसर्च फाउंडेशन यानी आईआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन *"इस्पात-मिडटर्म"* का शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन का मुख्य विषय रखा गया है - *"फ्रॉम इनफर्टिलिटी टू फैंटम केयर: रीडिफाइनिंग मॉडर्न मदरहुड"*। यानी बांझपन से लेकर आधुनिक मातृत्व तक की यात्रा को नई दिशा देना। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन *डॉ. श्रीमती राजुल त्यागी* के नेतृत्व में किया गया है। डॉ. राजुल त्यागी जावित्री हॉस्पिटल की डायरेक्टर हैं और इनफर्टिलिटी एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख भी हैं। इसके साथ  सम्मेलन में इसके साथ सम्मेलन में डॉक्टर मिलिंद शाह प्रेसिडेंट इस्पात, डॉ प्रताप कुमार स्पीकर , डॉ माधुरी पटेल फॉक्सी प्रेसिडेंट, डॉ मंजीत मेहता वाइस प्रेसिडेंट इस्पात देशभर से 750 से अधिक प्रख्यात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, भ्रूण चिकित्सा विशेषज्ञ और इनफर्टिलिटी के महाविशेषज्ञ शामिल हुए। उद्घाटन सत्र में गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया गया। दो ...

समय पर इलाज और आधुनिक तकनीक से कैंसर को हराया जा सकता- डॉ० अंजली सचान

_मेदांता अस्पताल की एसोसिएट कंसल्टेंट, मेडिकल ऑनकोलॉजी एवं हीमैटो ऑनकोलॉजी विभाग की डॉ. अंजली सचान ने कैंसर के कारण, लक्षण और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी।_   _डॉ. अंजली सचान ने बताया कि तंबाकू-शराब का सेवन, अस्वस्थ खानपान, मोटापा, प्रदूषण, आनुवंशिक कारण, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ वायरल इंफेक्शन कैंसर के मुख्य कारण हैं।_   _उन्होंने 7 सबसे आम कैंसर के बारे में भी बताया:_   *_1. फेफड़े का कैंसर* - मुख्य कारण धूम्रपान और प्रदूषण_   *_2. ब्रेस्ट कैंसर* - महिलाओं में सबसे आम, आनुवंशिक और हार्मोनल कारण_   *_3. कोलन कैंसर* - अस्वस्थ खानपान और मोटापे से जुड़ा_   *_4. प्रोस्टेट कैंसर* - 50 साल से ऊपर पुरुषों में आम_   *_5. मुंह का कैंसर* - तंबाकू और गुटखे के सेवन से_   *_6. सर्वाइकल कैंसर* - महिलाओं में, HPV वायरस प्रमुख कारण_   *_7. ब्लड कैंसर* - आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारणों से_   _डॉ. सचान ने कहा कि वजन घटना, लगातार थकान, शरीर में गांठ, लंबे समय तक खांसी या घाव न भरना जैसे लक्षण दिखें तो ...

भारतीय मजदूर संघ का 72वाँ स्थापना दिवस एवं श्रमिक गोष्ठी 23 जुलाई को संपन्न

भारतीय मजदूर संघ, लखनऊ द्वारा भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस समारोह एवं श्रमिक गोष्ठी का आयोजन 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को अपराह्न 2:00 बजे डॉ. राधा कमल मुखर्जी सभागार, समाज कार्य विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस समारोह में भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा "राष्ट्र हित! उद्योग हित!! श्रमिक हित!!!" एवं "श्रम ही राष्ट्र निर्माण का आधार" विषय पर श्रमिकों, कर्मचारियों एवं राष्ट्र निर्माण में श्रम की भूमिका पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में परिवहन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), डाक (पोस्टल), बैंक, रेलवे, विश्वविद्यालय, राज्य कर्मचारी, आशा, आंगनबाड़ी, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) सहित विभिन्न क्षेत्रों एवं संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, बैंक सेक्टर के अखिल भारतीय महामंत्री श्री मनमोहन दास, राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री श्री हरिशरण मिश्रा, संयुक्त ...

Dr. Care Homeopathy द्वारा “100 Days Antibiotics Awareness Program” का शुभारंभ

  Dr. Care Homeopathy द्वारा Dr. A. M. Reddy Autism Centre में “100 Days Antibiotics Awareness Program” का शुभारंभ किया गया। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों के अभिभावकों को एंटीबायोटिक्स के सही, सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना है, ताकि भविष्य में Antimicrobial Resistance (AMR) जैसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती से बचाव किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक्स का अनावश्यक या गलत उपयोग स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को एंटीबायोटिक दवाएं केवल योग्य चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दी जाएं तथा निर्धारित अवधि तक दवा का सेवन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर Dr. Vijay, Dr. Nidhi, Dr. Mishika एवं Dr. Shivangi ने उपस्थित अभिभावकों और प्रतिभागियों को एंटीबायोटिक्स के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समाज में दवाओं के जिम्मेदार उपयोग की संस्कृति विकसित करना समय की आवश्यकता है और इस दिशा में जन-जागरूकता सब...

दिल्ली प्रोटेस्ट पर गरमी: अखिलेश-डिंपल ने संभाला मोर्चा, राजेश यादव बोले- "बीजेपी की मनमर्जी नहीं चलेगी

लखनऊ। NEET पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को अब समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन का खुला समर्थन मिल गया है।  जंतर मंतर से संसद तक हुए प्रदर्शन में पुलिसिया कार्रवाई के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं के हिरासत में लिए जाने के बाद सपा ने भी इस मुद्दे को आक्रामक तरीके से उठाया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राजेश कुमार यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, _"भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है। यह प्रोटेस्ट लगातार बढ़ रहा है और पूरे देश के लोगों का इसे समर्थन मिल रहा है। इससे साफ जाहिर है कि अब बीजेपी की मनमर्जी नहीं चल पाएगी। देश का युवा, महिला और बुजुर्ग सवाल कर रहा है, लेकिन सरकार के पास जवाब नहीं है।"_ मंत्री राजेश यादव ने कहा कि  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर है और सरकार इस पर चुप है। अखिलेश ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही ...

डीपीएस जूनियर ब्रांच में भूजल संरक्षण पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

लखनऊ,दिल्ली पब्लिक स्कूल, जूनियर ब्रांच, गोमती नगर एक्सटेंशन में भूजल सप्ताह (16 से 22 जुलाई 2026) के अंतर्गत भूजल संरक्षण पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रूपम सलूजा एवं उप-प्रधानाचार्या सुश्री वरिंदर कौर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भूजल संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर विद्यालय को उत्तर प्रदेश सरकार के भूजल विभाग के निदेशक डॉ. राजेश कुमार प्रजापति एवं कार्यपालक अभियंता (सिविल) श्री अनुपम का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपने संबोधन में अतिथियों ने भूजल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। सभा के दौरान विद्यार्थियों ने विशेष गीत, आकर्षक नृत्य प्रस्तुति तथा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने भूजल संरक्षण की आवश्यकता और इसके महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन तथा पौधारोपण जै...

Tuba Leather Blash Season-3 का भव्य आयोजन, Journalist Up Live से मॉडल्स और इंफ्लुएंसर्स को मिला नया मंच

  लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित Summit Building के The Hype Room Club में Tuba Leather Blash Season-3 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते हुए मॉडल्स, इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट, ई-कॉमर्स शूट और ब्रांड शूट के माध्यम से अपने करियर को नई दिशा देना था। इस आयोजन में Journalist UP Live News मीडिया पार्टनर रहा। कार्यक्रम में चैनल के संपादक विक्रम कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जानी-मानी अभिनेत्री, इंफ्लुएंसर और मॉडल ज़ारा शेख ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर चर्चित मॉडल अजहर भी कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रहे। कार्यक्रम के आयोजक एवं Tuba Leather के संस्थापक इश्तियाक ने बताया कि उनकी संस्था लगातार ऐसे आयोजन करती रही है, जिनका उद्देश्य नए टैलेंट को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस बार भी देशभर से आए मॉडल्स और इंफ्लुएंसर्स को प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट और ब्रांड शूट का अवसर दिया गया, जिससे उन्हें फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मुख्य अतिथि ज़ारा शेख ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि...

गुरुद्वारा आलमबाग इस ऐतिहासिक शैक्षणिक पहल के लिए हरसंभव सहयोग देगा।” — सरदार निर्मल सिंह

  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने की महत्वाकांक्षी पहल शुरू हो गई है। केंद्रीय सिंह सभा, गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित एक विशेष बैठक में अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद्, अर्दास कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं संगठनात्मक नेतृत्व विशेषज्ञ डॉ. सतप्रीत सिंह ने प्रदेश में आधुनिक, वैश्विक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा व्यवस्था विकसित करने का विज़न प्रस्तुत किया। बैठक में जम्मू में विकसित किए जा रहे ‘खालसा यूनिवर्सिटी’ मॉडल को उत्तर प्रदेश में लागू करने की संभावनाओं पर गंभीर चर्चा हुई। प्रस्तावित पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्किल डेवलपमेंट, उद्यमिता, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय शिक्षा से जोड़ना है, ताकि प्रदेश के युवा वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सचिव सरदार विजय सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी शैक्षणिक परियोजना को संस्थागत एवं धार्मिक सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया। बैठक...

चिराग पासवान के मार्गदर्शन में लोजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक

  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन, जमुई सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय श्री अरुण भारती जी तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरविन्द पासवान जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को लखनऊ में उत्तर प्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक के मुख्य अतिथि माननीय श्री चिराग पासवान जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय, सम्मान एवं विकास की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को प्रत्येक गांव, वार्ड एवं नगर तक पहुँचाने तथा दलित चौपाल, जनसंपर्क अभियान एवं सामाजिक स...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश का स्वर्ण जयंती (50वाँ) अधिवेशन भव्य रूप से सम्पन्न

  लखनऊ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश का 50वाँ अधिवेशन (गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन) सोमवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह, लखनऊ में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश भर से आए कर्मचारी प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना रहे। उन्होंने कर्मचारियों को स्वर्ण जयंती अधिवेशन की शुभकामनाएँ देते हुए राज्य के विकास में कर्मचारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की तथा सरकार और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक संवाद एवं समन्वय पर बल दिया। अधिवेशन की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने की। इस अवसर पर उन्होंने परिषद की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, कर्मचारी हितों के लिए किए गए संघर्षों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए परिषद की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे एवं महामंत्री अरुण शुक्ला सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारी एवं कर्मचारी प्रति...

चित्रांश समाज स्प्रिंग ग्रीन्स द्वारा भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

चित्रांश समाज स्प्रिंग ग्रीन्स द्वारा स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रांश समाज के परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे से मुलाकात कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह स्थल को फूलों, झालरों और भगवान चित्रगुप्त जी की तस्वीर से सजाया गया था। बैनर पर "स्नेह मिलन समारोह में आपका स्वागत है" लिखा था।  आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, आपसी संबंधों को मजबूत करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।  सभा के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मनीष वर्मा और राजीव श्रीवास्तव ने सभी का इस कार्यक्रम में आने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। सभी लोगों ने इसे एकजुटता और सौहार्द का प्रतीक बताया।

UP एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस: 1620 संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग, विधानसभा में चर्चा की जरूरत

 उत्तर प्रदेश एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मा०अवधेश प्रसाद जी सांसद अयोध्या अति विशिष्ट अतिथि डा०संग्राम यादव विधायक आजमगढ़, मा०आनन् कुमार यादव जी विधायक कैसरगंज, बहराईच एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता हेतु श्री चन्द्रशेखर शर्मा, महासचिव, आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।  विगत 25 वर्षों से प्रदेश में "एड्स नियंत्रण" कार्यक्रम को केन्द्र सरकार द्वारा शत प्रतिशत वित्त पोषित "उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी " के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में 25 करोड़ जनता को एच०आई०वी०/एड्स से बचाव हेतु 1620 कर्मचारियों की पूर्ण दक्षता का उपयोग किया जा रहा है आपके संज्ञान में लाना है कि प्रदेश में 1,33,000 एच०आई०वी०/एड्स से ग्रसित व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है एवं लगभग 1,00,000 अभी भी उपचार से बचे हुए हैं, वर्तमान गणितीय पद्धति के अनुसार प्रत्येक वर्ष 20,000 नये व्यक्ति एच०आई०वी०/एड्स से ग्रसित हो रहे हैं, जो कि कहीं से भी प्रदेश हित में नहीं है। एच०आई०वी०/एड्स से ग्र...

लायंस क्लब प्रीमियर द्वारा आशियाना रामलीला ग्राउंड में हुआ वृक्षारोपण, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया फलदार पौधों का रोपण

राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित रामलीला ग्राउंड में लायंस क्लब प्रीमियर द्वारा एक विराट स्तर का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने रामलीला ग्राउंड में कई फलदार वृक्षों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं। हर नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा और हरा-भरा पर्यावरण मिल सके कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब प्रीमियर के अध्यक्ष संजीव सहानी एवं विनोद रतड़ा द्वारा कई फलदार वृक्षों का रोपण किया गया इस अवसर पर बाल सचिन भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा, "हमने खासतौर पर इस रामलीला ग्राउंड में फलदार वृक्ष लगाए हैं ताकि आने वाले समय में लोगों को छाया के साथ फल भी प्राप्त हो सकें।" कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...